scriptएसीबी टीम की कार्रवाई, तहसील कार्यालय का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार | ACB team Raid, Tehsil office clerk arrested for taking bribe | Patrika News

एसीबी टीम की कार्रवाई, तहसील कार्यालय का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

locationबेमेतराPublished: Mar 01, 2022 04:11:57 pm

Submitted by:

CG Desk

– धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

saja.jpg

बेमेतरा। साजा तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते लिपिक हनी कश्यप को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

प्रकरण के अनुसार आरोपी लिपिक ने ग्राम सेमरिया निवासी राजकुमार रजक से 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। राज कुमार रजक के पिता की मृत्यु पानी में डूबने से 5 मई 2021 को हो गई थी। इसी की क्षतिपूर्ति राशि आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण को तैयार करने के लिए लिपिक कश्यप ने रिश्वत मांगी थी। राशि किस्तों में देने की बात हुई।

यह भी पढ़ें : शिवालयों में लगा भक्तों का मेला, जानिए महादेव से जुड़ी कहानी और कब करनी चाहिए विधि विधान से पूजा

रजक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर में की। ब्यूूरो ने अपनी जांच-पड़ताल करने के बाद रिश्वतखोर क्लर्क को रंगेहाथ पकडऩे का जाल बिछाया। पूरी रणनीति बन जाने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को सहायक ग्रेड-तीन लिपिक हनी कश्यप को रजक से पहली किस्त 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तर किया।

प्रकरण के अनुसार आरोपी लिपिक ने ग्राम सेमरिया निवासी राजकुमार रजक से 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। राज कुमार रजक के पिता की मृत्यु पानी में डूबने से 5 मई 2021 को हो गई थी। इसी की क्षतिपूर्ति राशि आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण को तैयार करने के लिए लिपिक कश्यप ने रिश्वत मांगी थी। राशि किस्तों में देने की बात हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो