आरोपी इतने में नहीं रूका उसने घर में रखे कुल्हाड़ी से बच्चे के गले में वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक ने बेरला थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इधर परिजन बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने बच्चे को अपने साथ ले गया है। मौके पर परिजन पहुंचे तो बच्चा खून से लथपथ पड़ा था। जहां परिजन बच्चे को गम्भीर स्थिति में निजी वाहन से इलाज कराने अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि परिजन बच्चे को गम्भीर अवस्था में इलाज कराने अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी कंपनी में मजदूरी का काम करता था। जो पिछले 1 महीने से काम में नहीं जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी मृतक बच्चे की मां का प्रेमी था। आरोपी ने महिला को बात करने के लिए बुलाया था। लेकिन महिला ने आरोपी युवक से बात करने से इनकार कर दिया था। इससे आरोपी नाराज हो गया था। महिला के मना करने के बावजूद आरोपी युवक महिला को परेशान कर रहा रहा। मौका मिलते ही आरोपी ने महिला के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शव को पीएम के लिए बेरला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी द्वारा छिपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया गया है। आरोपी पर 302 भा द वी के मामला दर्ज कर लिया गया है।