scriptनवागढ़ पर्चाकांड: 24 घंटे का दावा, 72 घंटे में भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, सर्व समाज ने कराया नगर बंद, पढ़ें खबर | BREAKING: Navagad Letter case : All the society closed the city | Patrika News

नवागढ़ पर्चाकांड: 24 घंटे का दावा, 72 घंटे में भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, सर्व समाज ने कराया नगर बंद, पढ़ें खबर

locationबेमेतराPublished: Apr 22, 2018 12:21:59 pm

72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी तक पहुंच नहीं पाई है। इससे सर्व समाज का आक्रोश तीसरे दिन रविवार को और ज्यादा बढ़ गया।

Bemetara crime
बेमेतरा@Patrika. जिले के नवागढ़ नगर में शांति भंग करने वाला पर्चाकांड का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के दिन पुलिस की समझाइश एवं 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया था। वहीं 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी तक पहुंच नहीं पाई है। इससे सर्व समाज का आक्रोश तीसरे दिन रविवार को और ज्यादा बढ़ गया। @Patrika आक्रोशित लोगों ने न सिर्फ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि नगर बंद भी करा दिया। सुबह से लोगों ने रैली निकालकर नगर महाबंद का आह्वान किया और नगर बंद करा दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सभी से समर्थन मांगने नगर भ्रमण भी किया। नागरिकों के आक्रोश और नगरबंद को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए है। वहीं पुलिस प्रशासन ने बंद को शांतिपूर्वक बताया है।
फेंके गए बेनाम पर्ची से तनाव की स्थिति
@Patrika बता दें कि आपत्तिजनक टिप्पणी कर कई स्थानों पर फेंके गए बेनाम पर्ची से बीते शुक्रवार को नवागढ़ में तनाव की स्थिति बन गई थी। पर्ची फेंकने वालों पर कार्रवाई को लेकर शुक्रवार सुबह से ही सैकड़ों लोगों ने नवागढ़ थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई के अभाव में आगामी 24 घंटे में नगर बंद करने का ऐलान किया गया है। मामले में एसपी डी गर्ग ने जांच कराने की बात कही थी।
समाज में वैमनश्यता फैलाने पर जताया विरोध
@Patrikaशांत नगर के माहौल को खराब करने के लिए गुरुवार शाम को नगर के कई स्थानों पर फेंके गए पर्चे से लोगों में खासी नाराजगी देखी गई और और सुबह ही विभिन्न समाज के लोगों ने एक साथ थाना पहुंचकर पर्चे फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की। थाना पहुंचने वालों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या थी, जिन्होंने समाज में वैमनश्यता फैलाने पर जमकर विरोध जताया। जाहिद बेग, वसीम खान, रशीद खान, जलील खान, अमजद खान, शाबाना बेगम सहित अनेक लोगों ने हस्ताक्षर कर 24 घंटे के भीतर पर्चा फेंकने वालों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर मामले से जुड़े लोगों का पर्दाफाश कर नवागढ़ बंद कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।@Patrika
नवागढ़ में भारी पुलिस तैनात
थाना प्रभारी एनके मरकाम ने बताया कि बंद के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मिथ नहीं हुई है। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा नवागढ़ में अतिरिक्त बल भेजा गया है। पुलिस के उच्च अधिकारी भी नगर में डटे हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो