नवागढ़ में विरोध प्रदर्शन करने वालों में झम्मन बघेल, आरिफ भाटिया, लाला कटारे, सुभाष बघेल, हमेश्वर कुर्रे, दिनेश, शक्ति कुमार डोरे, जागेश्वर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश कग्रेस कामेटी के आव्हान पर ब्लाक काग्रेस कामेटी, युवा काग्रेस, किसान काग्रेस, एनएसयूआई, साजा के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा बिलासपुर के काग्रेस कार्यकर्ता को बर्बरता पुर्वक पर लाठी चार्ज किया गया है, जिसके विरोध मे काग्रेसियों ने रमन सिंह एवं अमर अग्रवाल का पुतला दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाप जमकर नारेबाजी भी की गई। ब्लाक अध्यक्ष संतोश वर्मा ने कहा पुलिस के द्वारा जो काग्रेसियों को लाठी से जो बर्बरता पुर्वक मारा गया जो यह अनैतिक है और इसकी कडी षब्दों में निंदा किया जाता है। पुतला दहन के समय मनोज जायसवाल नपा अध्यक्ष, बिजेन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष नपा, भुनेश्वर चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष, डेनिस यादव जिला उपाध्यक्ष युका, पार्षद दिनेश साहू, जनार्दन सिंह आदि मौजूद थे।
बिलासपुर में हुए लाठीचार्ज से नाराज कांग्रेसियों ने हॉस्पिटल चौक बेरला में सरकार का पुतला जलाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। जिसके बाद कांग्रेसियों सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौैरान रमेश देवांगन, गणेश गौसेवक, राजेश दुबे मौजूद थे।
बिलासपुर में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना बस स्टैंड चौक पर राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। इस दौरान आशीष छाबड़ा, प्रवीण वर्मा, दत्तजैन पुरी गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, रश्मि चंद्राकर, जोगिंदर छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।