scriptसरकार को घेरने निकले थे आपस में ही भिड़ गए बेमेतरा भाजपा के दो गुट, पूर्व मंत्री और जिला महामंत्री के बीच विवाद, मंडल अध्यक्ष की पिटाई | Dispute between two BJP leaders in Bemetara | Patrika News

सरकार को घेरने निकले थे आपस में ही भिड़ गए बेमेतरा भाजपा के दो गुट, पूर्व मंत्री और जिला महामंत्री के बीच विवाद, मंडल अध्यक्ष की पिटाई

locationबेमेतराPublished: Jul 27, 2021 11:40:01 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

बेमेतरा जिले में प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष की पिटाई कर दी।

सरकार को घेरने निकले थे आपस में ही भिड़ गए बेमेतरा भाजपा के दो गुट, पूर्व मंत्री और जिला महामंत्री के बीच विवाद, मंडल अध्यक्ष की पिटाई

सरकार को घेरने निकले थे आपस में ही भिड़ गए बेमेतरा भाजपा के दो गुट, पूर्व मंत्री और जिला महामंत्री के बीच विवाद, मंडल अध्यक्ष की पिटाई

बेमतरा/नवागढ़. बेमेतरा जिले में प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। जिसके कारण कुछ देर तक गहमा-गमही की स्थिति बनी रही। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष की पिटाई कर दी। दरअसल प्रदेश भाजपा के आह्वान में नवागढ़ ब्लाक मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ खाद, बिजली संकट, एवं वर्मीकम्पोस्ट की खरीदी की अनिवार्यता को लेकर प्रदर्शन था। नवागढ़ बस स्टैंड में सभा के बाद भाजपाई राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर पूर्व मंत्री के कुछ समर्थकों ने दयालदास जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
पूर्व मंत्री के नाम का नारा लगाने पर बढ़ा विवाद
जिला महामंत्री खेमे ने कहा कि यह व्यक्ति विशेष कार्यक्रम नहीं है, पार्टी का नारा बुलंद करो। पूर्व मंत्री बघेल के साथ युवक को जिला महामंत्री कुछ बोलना चाह रहे थे, यह पूर्व मंत्री को नागवार गुजरा और आपा खोकर यह कहने लगे कि नवागढ़ जागीर है क्या, क्या कर लोगे। जिला महामंत्री खेमे के लोगों ने उसी भाषा में जमकर जवाब दिया। मारो मण्डल अध्यक्ष की पिटाई हो गई। इससे पहले की मारपीट शुरू होती लोगों ने दोनो पक्षों को सुरक्षित ठिकाना की ओर रवाना किया।
पार्टी के लिए मुसीबत
अपने को सैद्धान्तिक बताने वाली भाजपा के लिए नवागढ़ विस नई मुसीबत है। कभी एक सिक्का के दो पहलू रहे पूर्व मंत्री दयालदास बघेल व जिला महामंत्री विकास दीवान आमने सामने है। जिला के संगठनात्मक पैठ में दीवान का कब्जा है। पूर्व मंत्री के पास मारो मंडल, खंडसरा मण्डल के अलावा कुछ और पदाधिकारी है। लड़ाई वर्चस्व की है। बघेल पन्द्रह वर्ष तक सत्ता सुख भोग चुके है उन्हें यह स्वीकार नहीं की उनके रहते कोई और दावेदार सामने आए। इधर दीवान ने दावेदारों की फौज खड़ी कर दी है जिसे लेकर कहीं न कहीं नाराजगी है। सोमवार को सार्वजनिक स्थल पर जो कुछ हुआ यह भाजपा के लिए अशुभ संकेत है। आरोप तो गाली गलौज के भी है। सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें विवाद होते साफ दिख रहा है।
विवाद व धरपकड़ हुई है
नवागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू ने बताया कि नवागढ़ में राज्य सरकार के खिलाफ सभा थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे तक ज्ञापन देना था। इसके चलते कुछ वक्ता नहीं बोल पाए। इस बात की हताशा से पूर्व मंत्री बघेल समर्थक गलत बयानबाजी करने लगे। बाद में पूर्व मंत्री ने जो कुछ कहा है जिसका वीडियो है। मारो मण्डल अध्यक्ष के साथ मारपीट हुई है। चंद्रपाल साहू ने कहा कि पूरे घटना की जानकारी जिला व प्रदेश को भेजेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो