बेमेतरा जिले के नवागढ़ तहसील के शासकीय स्कूल तोरा, अंधियारखोर, कटाई ओर बरबसपुर में सुबह छात्राओं को फायलेरिया उन्मूलन के तहत दवा का सेवन कराया गया। जिसके आधे घंटे बाद ही छात्राएं गश खाकर गिरने लगी। वहीं कई विद्यार्थियों को उल्टी होने लगी। बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख स्कूलों में हड़कंप मच गया। तुरंत शिक्षकों ने बीमार विद्यार्थियों को नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।