आरोपी नरेन्द्र पिता पीताम्बर साहू (30) की निशानदेही पर ग्राम जरहा नवागांव स्थित ईट भट्टे से मृतका का शव व दफनाने में प्रयुक्त फावड़े को बरामद किया गया है। आरोपी ने थाना पहुंचकर सरेंडर किया और पुलिस को सारा घटनाक्रम बताया। वैधानिक कार्रवाई पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कबीरधाम पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमिका केकती बाई को पत्नी बनाकर विगत कुछ महीनों से ग्राम जरहा नवागांव में स्थित ईंट भट्टे में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। करीब एक साल पहले गांव में नेमसिंह धुर्वे के घर पर छ_ी का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था, उसमें कुछ कलाकार आए थे। उसी कार्यक्रम में केकती से आरोपी की जान पहचान हुुुई। दोनों एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिए और आपस में दोनों की बातचीत होने लगी थी।
आरोपी केकती से मिलने उसके गांव जगन्नाथपुरी आया जाया करता था। इसी दौरान केकती भी अपने प्रेमी के गांव आती थी। इस दौरान आरोपी का मृतका से प्रेम संबंध हो गया। करीब डेढ़ महीने पहले केकती बाई ने फोन लगाकर उसके साथ रहने की इच्छा जाहिर की। आरोपी पहले से शादीशुदा और 3 बच्चों का पिता है। इसलिए मृतका को घर में ना रख कर, अपने र्इंट भ_ा में ले जाकर रखा था। दोनों करीब डेढ़ माह से पति-पत्नी के रूप में रहे थे। इस दौरान मृतका और आरोपी के बीच कई बार झगड़े हुए।
एक अप्रैल को रात करीब 9 बजे केकती बाई घूमने के लिए चली गई। थोड़ी देर में लौटने पर मृतका से पूछने पर वह आरोपी को उल जुलूल जवाब देने लगी। तभी आरोपी ने अपनी प्रेमिका को तमाचा जड़ दिया। विवाद के दौरान प्रेमिका का प्रेमी के साथ नहीं रहने की बात कहने पर आरोपी आक्रोशित हो उठा और आवेश में आकर प्रेमिका केकती के गला में रखे स्कार्फ को कसकर गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद ईंट भट्टे के पास फावड़ा से गड्ढा खोदकर शव को छिपा दिया।