बेमेतरा

खाकी दागदार, शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी दो सगे भाईयों ने किया युवती से बलात्कार, शिकायत के बाद दोनों गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपी कमलेश की पीडि़ता से जान पहचान होने के बाद शादी का प्रलोभन देने लगा।

बेमेतराNov 17, 2021 / 12:37 pm

Dakshi Sahu

खाकी दागदार, शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी दो सगे भाईयों ने किया युवती से बलात्कार, शिकायत के बाद दोनों गिरफ्तार

बेमेतरा. शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार के मामले में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है । पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) व कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ के खिलाफ धारा 376, 506, 323, 294, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।
दोनों भाई करते थे शारीरिक शोषण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपी कमलेश की पीडि़ता से जान पहचान होने के बाद शादी का प्रलोभन देने लगा। इस दौरान आरोपी किराए के मकान में पीडि़ता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी बड़े भाई को होने पर वह भी पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा ।
शादी से कर दिय इनकार
पीडि़ता ने जब मुख्य आरोपी से शादी की बात करने लगी, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। नतीजतन पीडि़ता ने कोतवाली में दोनों सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने दोनों आरोपी पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में छेडख़ानी और गलत तरीके से बच्ची को छूने से प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसमें आरेापी के खिलाफ धारा 376 (ए)(बी) भादवि, 6 पाक्सो एक्ट में नाबालिग बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं थाना स्टाफ को निर्देशित किया गया।
पुलिस ने प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले आरोपी रीवंत लाल देवांगन पिता सोनवाराम देवांगन (60) को गिरफ्तार कर न्यायालय मं पेश किया गया। कार्रवाई में प्रभारी सिटी कोतवाली प्रेम प्रकाश अवधिया, उप निरीक्षक ढालसिंह साहू, प्रधान आरक्षक देवनारायण तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक पुनम ठाकुर, महिला आरक्षक भरती जंघेल, आरक्षक संदीप साहू, महेश दिवाकर, मनीष मिश्रा, राजेश ध्रुव एवं अन्य थाना स्टाफ टीम में थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.