scriptजादू-टोना करने के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फिर आत्महत्या करने के लिए खा लिया कीटनाशक | Husband murdered his wife on suspicion of witchcraft | Patrika News

जादू-टोना करने के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फिर आत्महत्या करने के लिए खा लिया कीटनाशक

locationबेमेतराPublished: Aug 14, 2019 10:54:08 pm

साजा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्फी में एक पति ने जादू-टोना के संदेह में अपनी ही पत्नी को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला।

Bemetara Patrika

जादू-टोना करने के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फिर आत्महत्या करने के लिए खा लिया कीटनाशक

बेमेतरा . साजा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्फी में एक पति ने जादू-टोना के संदेह में अपनी ही पत्नी को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। जिसके बाद खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए घर में रखे निंदानाशक दवाई का सेवन कर लिया। जिसके बाद तबियत बिगडऩे पर परिजन ने साजा हास्पिटल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है। वहीं मृतका का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन को सौंपा गया है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।
डंडे से पत्नी पर किया ताबड़तोड़ वार
साजा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की सुबह की है। ग्राम चिल्फी निवासी गोवर्धन साहू अपनी पत्नी रानी बाई साहू पर जादू टोना करने का शक करते हुए उसके साथ सुबह-सुबह विवाद करने लगा। जिसके बाद बात बढ़ती गई और गोवर्धन साहू ने अपनी पत्नी रानी पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया । जिससे रानी के सिर में गंभीर चोंटें आई और खून से लथपथ होकर मौके पर ही तड़पते हुए रानी की मौत हो गई।
जहर खाने के बाद परिजन ने पहुंचाया अस्पताल
अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद गोवर्धन साहू ने घर में रखे निंदानाशक दवाई का सेवन कर लिया। जिसे परिजन ने साजा सीएचसी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गोवर्धन साहू को रेफर किया गया है। वहीं कोटवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए साजा सीएचसी भेजा। जहां पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। मृतका के पिता रामकुमार साहू की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
शादी के कुछ दिन बाद से ही जादू-टोना करने का करता था शक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन व रानी साहू की शादी लगभग 13 साल पहले हुई थी। उनके 11 साल का एक लड़का है और एक साल की लड़की भी है। गोवर्धन साहू नशे का आदी होना बताया जा रहा है। वह शादी होने के कुछ समय बाद से ही अपनी पत्नी पर जादू-टोना करने का शक करता था और कई बार दोनों के बीच इसी बात को लेकर वाद-विवाद भी होते रहता था। बुधवार की सुबह फिर से दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। जिसके बाद गोवर्धन साहू ने पास में पड़ी लकड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट आने से रानी साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद युवक ने भी जहर पी लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो