scriptBig Breaking: विकास में मारो की अनदेखी, नपं उपाध्यक्ष साहित आठ नाराज कांग्रेसी पार्षद निकले CM को इस्तीफा देने | Maro nagar panchayat, CM Bhupesh Baghel | Patrika News

Big Breaking: विकास में मारो की अनदेखी, नपं उपाध्यक्ष साहित आठ नाराज कांग्रेसी पार्षद निकले CM को इस्तीफा देने

locationबेमेतराPublished: Jan 19, 2019 10:32:42 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

नगर पंचायत मारो में विकास कार्य नहीं होने से नाराज उपाध्यक्ष और पार्षद शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस्तीफा सौंपेगे।

PATRIKA

Big Breaking: विकास में मारो की अनदेखी, नपं उपाध्यक्ष साहित आठ नाराज कांग्रेसी पार्षद निकले सीएम को इस्तीफा देने

बेमेतरा. नगर पंचायत मारो में विकास कार्य नहीं होने से नाराज उपाध्यक्ष और पार्षद शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस्तीफा सौंपेगे। उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी व सभी 8 कंग्रेसी पार्षद रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने रायपुर मुख्यमंत्री निवास रवाना होने से पहले कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद भी मारो उपेक्षित है। यहां विकास के नाम पर जनता के साथ खिलवाड़ हुआ है। इसलिए वे सीएम को इस्तीफा देंगे।
15 पार्षद हैं मारो में
नगर पंचायत मारो में कुल 15 पार्षद हैं। उपाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि मारो नगर पंचायत पूर्व के 15 वर्ष से उपेक्षित रहा है। वर्तमान मे नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी से भारी जलसंकट की स्थिति है। कलेक्टर से मिलकर बात करने के बाद भी निराकरण नहीं हुआ है। नागरिक परेशान हंै।
रायपुर रवाना होने वाले मारो के कांग्रेसी पार्षद में धनीराम साहू, कुमारी बाई, रजनी साहू, लक्ष्मण यादव, भागवत , भारती, सुशीला ढीमर, लखन बंजारे, बेन लाल शामिल हैं। ये सभी पार्षद दोपहर में सीएम भूपेश बघेल को इस्तीफा सौंपकर मारो की स्थिति से अवगत कराएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो