script

विधायक के साथ दौरे पर कलेक्टर, लापरवाह दो कर्मी निलंबित, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

locationबेमेतराPublished: Jun 18, 2019 12:02:11 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नगर पंचायत नवागढ़ का निरीक्षण करने मंगलवार को विधायक गुरदयाल बंजारे और कलेक्टर महादेव कांवरे पहुंचे। काम में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया।

bemetara collector

विधायक के साथ दौरे पर कलेक्टर, लापरवाह दो कर्मी निलंबित, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

बेमेतरा. नगर पंचायत नवागढ़ का निरीक्षण करने मंगलवार को विधायक गुरदयाल बंजारे और कलेक्टर महादेव कांवरे पहुंचे। लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए काम में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। जिससे सुबह-सुबह प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
गंदगी देख भड़के विधायक
नवागढ़ विधायक गुरदयाल बंजारे और कलेक्टर महादेव कावरे ने अधिकारियों सहित नगर पंचायत नवागढ़ के वार्डों में घूम-घूम कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान गलियों में गंदगी देख विधायक भड़क गए। साफ -सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने कहा। नगर पंचायत के विभिन्न मुद्दों और लोंगो की समस्या पर चर्चा कर हल करने के निर्देश दिए।
Navagarh mla guru dayal
कर्मचारियों को लगाई फटकार
निरीक्षण के दौरान नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे को कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था से अवगत कराया। साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई। कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों को विधायक की नाराजगी दूर करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और साथ ही साथ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
दो कर्मियों को किया निलंबित
विधायक और कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का निरीक्षण किया। जहां पर ओपीडी तय समय में नहीं खुलना पाया गया। जिस पर संबंधित 2 कर्मचारी को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इधर नगर के कई वार्डों में दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलते हुए देखकर विधायक ने नाराजगी जताई। जिस पर कलेक्टर ने जवाबदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो