भोपालपट्टनम नगर पंचायत में कांग्रेस की एकतरफा जीत, कांग्रेस ने जीते 15 के 15 वार्ड, मारो के 8 वार्ड कांग्रेस जीती, भाजपा 5 वार्डो में सिमटी
बेमेतराPublished: Dec 23, 2021 11:11:55 am
Chhattisgarh Municipal Election 2021: छत्तीसगढ़ के 15 निकायों में चुनाव के बाद गुरुवार सुबह से तेजी से रिजल्ट आने शुरु हो गए हैं। बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने 15 वार्डों में बड़ी जीत दर्ज की है।


भोपालपट्टनम नगर पंचायत में कांग्रेस की एकतरफा जीत, कांग्रेस ने जीते 15 के 15 वार्ड, मारो के 8 वार्ड कांग्रेस जीती, भाजपा 5 वार्डो में सिमटी
भिलाई. छत्तीसगढ़ के 15 निकायों में चुनाव के बाद गुरुवार सुबह से तेजी से रिजल्ट आने शुरु हो गए हैं। बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने 15 वार्डों में बड़ी जीत दर्ज की है। यहां 15 के 15 वार्डों में कांग्रेस ने जीत का परचम गाड़ा है। वहीं भैरमगढ़ नगर पंचायत के कुल 15 वार्ड में 12 वार्डों पर कांग्रेस तो 3 वार्ड में भाजपा जीती है। भोपालपट्टनम में कांग्रेस की एकतरफा जीत पर बीजापुर विधायक ने खुशी जाहिर की है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।