19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों को ठगने वाला आरोपी बेमेतरा में गिरफ्तार, फर्जी फॉर्म भरवाकर लिया था लोगों को झांसे में

फसल बीमा के नाम पर किसानों से ठगी के आरोप में सिटी पुलिस ने यशवंत (47) ग्राम काचरी साजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों को ठगने वाला आरोपी बेमेतरा में गिरफ्तार, फर्जी फॉर्म भरवाकर लिया था लोगों को झांसे में

प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों को ठगने वाला आरोपी बेमेतरा में गिरफ्तार, फर्जी फॉर्म भरवाकर लिया था लोगों को झांसे में

बेमेतरा. फसल बीमा के नाम पर किसानों से ठगी के आरोप में सिटी पुलिस ने यशवंत (47) ग्राम काचरी साजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। 5 अक्टूबर को प्रार्थी बलराम सिन्हा ग्राम खमरिया ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पीडि़त के अनुसार 3 अक्टूबर को आरोपी गांव के पंचायत भवन पहुंचा और खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताया। सोयाबीन फसल का बीमा करने के साथ फसल नुकसान होने पर प्रति एकड़ 7000 रुपए से 15000 रुपए दिलाने की बात कही। जानकारी लेने पर आरोपी के दावे फर्जी निकले। इसलिए इसकी विधिवत सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। प्रार्थी की एफआईआर पर पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी ने किसानों से ठगी करना स्वीकार किया
कोतवाली प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर किसानों से ठगी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी से अवैध तरीका से भरे गए पीएम फसल बीमा योजना के फार्म नगदी रकम कुल 1,350 रुपए एवं अन्य दस्तावेज को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कृषि विभाग ने नियुक्ति से किया इंकार
प्रार्थी ने बताया कि पास के गांव ग्राम सल्धा से फोन आया तो जानकारी मिला कि यशवंत साहू गांव आया है और कृषकों से फसल बीमा करने के नाम पर कृषकों से प्रति एकड़ 100-100 रुपए लेकर फार्म भरवा रहा है। ग्राम सल्धा के कृषि विभाग के अधिकारी से जब जानकारी ली गई तो पता चला है कि कृषि विभाग वाले सोयाबीन फसल का सर्वे पहले ही करा चुके हैं। यशवंत साहू कृषि बीमा कंपनी तरफ से नियुक्त नहीं हुआ है ।