scriptमॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधान पाठक के साथ रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सीधे घर पहुंची लाश | The headmaster died in a road accident in Bemetara | Patrika News

मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधान पाठक के साथ रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सीधे घर पहुंची लाश

locationबेमेतराPublished: Aug 10, 2019 04:19:15 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

देवरबीजा में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधानपाठक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे (Road accident in Bemetara) के बाद वाहन चालक फरार हो गया। (Bemetara news)

Road accident in Bemetara

मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधान पाठक के साथ रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सीधे घर पहुंची लाश

बेमेतरा. देवरबीजा में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधानपाठक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत (Road accident in Bemetara) हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। देवरबीजा निवासी कोमल कुमार शर्मा की सूचना पर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस (Bemetara police) ने पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार शिक्षक पुरुषोत्तम पटेल पिता हेमंत पटेल (51) निवासी देवरबीजा रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, वे मुख्य मार्ग से केशडबरी की ओर जा रहे थे। (Bemetara news)
चार पहिया वाहन ने लिया चपेट में
अपने घर से एक किलोमीटर आगे ही गए थे कि बेमेतरा की तरफ आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने अपने चपेट (road accident) में ले लिया। शिक्षक पुरुषोत्तम पटेल को सिर, हाथ, पैर एवं गंभीर चोटें आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक से वापस आ रहे कोमल कुमार शर्मा को किसी वाहन चालक ने दुर्घटना होने की जानकारी दी। जिसके बाद कोमल ने परिजन एवं पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम पटेल शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी में प्रधान पाठक थे। मृदुभाषी एवं मिलनसार थे। वे अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर थे। शिक्षक मूल रूप से थान खम्हरिया क्षेत्र के ग्राम तोरण के निवासी हैं। वे 15 वर्षों से ग्राम देवरबीजा में रह रहे थे। प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थ। जहां पर रास्ते में मिले लोगों से बात भी की। कोमल कुमार से भी चंद मिनट पहले ही अभिवादन एवं बातचीत हुई थी। जिसके कुछ ही मिनट के बाद दुर्घटना में मौत की सूचना मिली। (Bemetara news)
खेत जा रही महिला को बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर
बेमेतरा के देवकर में खेत जा रही महिला को तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला को गंभीर चोटें आई। घायल महिला को संजीवनी वाहन से जिला हॉस्पिटल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। जिला हॉस्पिटल के अनुसार घटना सुबह लगभग 9 बजे की है।
वार्ड नं.2 देवकर निवासी ओमिन बाई सिन्हा पति पूर्णान्द सिन्हा अन्य महिलाओं के साथ खेत जा रही थी तभी डंगनिया निवासी वैभव वर्मा पिता रमेश वर्मा देवकर की ओर से तेजगति से लापरवाहीपूर्वक मोटर साइकिल चलाते हुए आ रहा था। बचेड़ी मोड़ के पास पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे ओमिन बाई को सिर, हाथ पैर एवं गंभीर चोटें आई हंै। वहीं मोटर साइकिल चालक को भी चोट लगी है। दोनों घायलों को संजीवनी वाहन से जिला हॉस्पिटल लाया गया। ओमिन बाई को मेकाहारा रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वैभव वर्मा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो