scriptदुष्कर्म पीडि़ता को धमकाने हैवानों ने उसके सामने ही जानवर का गला काट डाला | Threat to death of gangrape victim | Patrika News

दुष्कर्म पीडि़ता को धमकाने हैवानों ने उसके सामने ही जानवर का गला काट डाला

locationबेमेतराPublished: Aug 18, 2017 02:59:00 pm

जिले के बेरला में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीडि़ता ने जो बयान दिया है। उसे सुनकर हर कोई हैरान है।

gangrape

गैंगरेप

बेमेतरा. जिले के बेरला में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीडि़ता ने जो बयान दिया है। उसे सुनकर हर कोई हैरान है। पीडि़ता के मुताबिक दुष्कर्म के बाद हैवानों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसे डराने के लिए उन्होंने उसके सामने ही एक **** को धारदार हथियार से काट डाला। घटना के बाद अभी भी महिला सदमे मे हैं। जो बेरहमी आरोपियों ने महिला के साथ की है वो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। यहीं कारण है कि मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
एक महीने पहले भी दुष्कर्म व हत्या का मामला आया था सामने

यह भी बताया जा रहा है कि इसी गांव में महीनेभर पहले भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया था। लड़की का शव अर्धनग्र अवस्था में गांव के तालाबा में मिला था। लेकिन अभी तक आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के पास एक आवेदन आया है जिसमें मृतक पीडि़ता के भाई ने आरोप लगाया है कि उस घटना को पुलिस दबाने की कोशिश कर रही है। इस घटना से आसपास के लोग भी वाकिफ हैं लेकिन आरोपियों के रसूख के कारण कोई अपना मुंह नहीं खोल रहा है।
कलक्टर-एसपी ने प्रोटोकाल का पालन नहीं किया
कांग्रेस की ओर से गुरुवार को बेरला में पहुंचकर पीडि़तों एवं प्रशासन से जानकारी लेने की सूचना कल ही दे दी थी। इसके बाद भी जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से कलक्टर और एसपी नहीं पहुंचे थे। इस पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेसजनों ने कलक्टर और एसपी को 10 से 15 बार फोन लगाया। कांग्रेस की मानें तो दोनों प्रमुख अधिकारियों ने फोन रिसीव ही नहीं किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने बेरला में प्रेस कांफ्रेस लेकर अपनी बातें कही।
पूरी घटना प्रशासन की चूक की वजह से हुई

भूपेश बघेल ने कहा कि ये पूरी घटना प्रशासन की चूक की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी के लिए आईजी दीपांशु काबरा और बेमेतरा एसपी को वे लगातार फोन लगाते रहे लेकिन किसी ने भी घटना की जानकारी नहीं दी। वहीं सांसद ताम्रध्वज साहू पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने भी पुलिस पर आरोप लगाया कि ग्रामीणों की मांगों को समझने के बजाय पुलिस ने उन पर डंडे बरसाए। जिसकी वजह से स्थिति बिगड़ी है। प्रेस कांफ्रेंस में सांसद छाया वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, विधायक अरूण वोरा, मोहम्मद अकबर, अमितेश शुक्ल सहित अन्य उपस्थित थे।
यह है मामला 
बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र के बरगांव में पिछले दिनों एक महिला के साथ सामूहिक अनाचार की घटना हुई थी। इस घटना पुलिस को शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के विरोध में बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों व महिलाओं ने एसडीएम दफ्तर का घेराव कर दिया था। समझाने के बावजूद ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से हटाने की कोशिश की। देखते ही देखते महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। इधर ग्रामीणों पर पुलिस ने जैसे ही लाठी चार्ज किया महिलाओं का गुस्सा बेकाबू हो गया और महिलाओं को जो मिला उसी से पुलिस को मारने लगी। कई महिलाओं ने पत्थरों से भी पुलिस कर्मियों को मारा। पुलिस के कुछ जवानों सहित अधिकारी भी घायल हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो