scriptमध्यप्रदेश में गांजा सप्लाई करने वाले ओडिसा के दो तस्कर बेमेतरा में गिरफ्तार, एक क्विंटल गांजा बरामद | Two smugglers supplying ganja arrested in Bemetara | Patrika News

मध्यप्रदेश में गांजा सप्लाई करने वाले ओडिसा के दो तस्कर बेमेतरा में गिरफ्तार, एक क्विंटल गांजा बरामद

locationबेमेतराPublished: Aug 10, 2021 05:46:55 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Hemp smuggling: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक क्विंटल गांजा और एक लग्जरी कार बरामद किया गया है।

मध्यप्रदेश के लिए गांजा सप्लाई करने वाले ओडिसा के दो तस्कर बेमेतरा में गिरफ्तार, एक क्विंटल गांजा बरामद

मध्यप्रदेश के लिए गांजा सप्लाई करने वाले ओडिसा के दो तस्कर बेमेतरा में गिरफ्तार, एक क्विंटल गांजा बरामद

बेमेतरा. जिला पुलिस ने मध्यप्रदेश के लिए गांजा सप्लाई करने वाला ओडिशा के दो तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक क्विंटल गांजा और एक लग्जरी कार बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई थानखमहरिया पुलिस ने की है। आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। (Bemetara police)
यह भी पढ़ें
सहेली के मोबाइल पर 10 रुपए का रिचार्ज किया, इधर साइबर ठग ने फिक्स डिपॉजिट खाते से उड़ा दिए 2 लाख 10 हजार रुपए

कार की गतिविधि संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने रोका
थाना प्रभारी नासीर खान ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की एक सफेद रंग की कार में दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर कबीरधाम मध्यप्रदेश की ओर अवैध रूप से खपाने के लिए लेकर जा रहे हैं। सूचना पर थाना थान खमरिया प्रभारी अपने पुलिस स्टाफ के साथ रवाना हुए। मुखबीर की सूचना के आधार पर नवागांव पतोरा रोड पर सामने से एक सफेद रंग की कार को आते हुए देखा। संदिध कार को दो लोग सवार थे। जब पुलिस ने उन्हें रोक कर पूछताछ की तो एक ने अपना नाम विश्वामित्र साहू पिता अखण्डा साहू उम्र 40 वर्ष और दूसरे ने सत्यनारायण साहू पिता जयदेव साहू उम्र 37 वर्ष बताया।
दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले
दोनों आरोपी जिला बौध ओडिशा राज्य के रहने वाले थे। बताए अनुसार कार की तलाशी लेने पर कार में सफेद रंग की बोरी और पॉलिथीन के पैकेट में लगभग 1 क्विंटल गांजा मिला। पुलिस ने गांजा और इंडिगो कार दोनों कुल कीमत 12 लाख रुपए को जब्त कर लिया। विधिवत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय को रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नासिर खान, सहायक उप निरीक्षक के. आर. उईके, आरक्षक नुरेश वर्मा, रतन श्रीवास, राजू यादव, मुकेश चंद्रवंशी, दीपक ठाकुर शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो