scriptकांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व नपाध्यक्ष सहित 30 पर केस दर्ज | 30 cases filed including Congress president | Patrika News

कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व नपाध्यक्ष सहित 30 पर केस दर्ज

locationबेतुलPublished: Jun 10, 2018 02:10:13 pm

Submitted by:

rakesh malviya

शुक्रवार दोपहर 12 बजे कांग्रेसियों ने कृषि मंडी में प्रदर्शन किया था, सीएम के पोस्टर पर कालिख पोत दी गई थी

congress

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने बताया कि फसल भावंतरण का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है।

बैतूल. कृषि मंडी बडोरा में सीएम के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ के बाद अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्व नपाध्यक्ष सहित 30 लोगों पर बैतूलबाजार थाने में शनिवार शाम एफआईआर दर्ज की गई है। बैतूलबाजार पुलिस के मुताबिक किसान कांग्रेस अध्यक्ष रमेश गायकवाड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र देशमुख,मोनू ठाकुर, रामशंकर साबले, देवराव मगरदे सहित 25 से 30 लोगों पर धारा 341,147 और 500 के तहत केस दर्ज किया है। किसान नेता गायकवाड़ पर शुक्रवार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर १२ बजे के लगभग कांग्रेसियों ने कृषि मंडी बडोरा में किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। मंडी का गेट बंद कर सीएम के पोस्टर पर कालिख पोत दी गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
congress
एक घंटे किया था प्रदर्शन
कृषि मंडी बडोरा में शुक्रवार सुबह किसानों को फसल का उचित दाम दिलाने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने सीएम के पोस्टर पर कालिख पोत दी। कालिख पोतने पर वाले किसान कांग्रेस नेता पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कांग्रेसियों ने मंडी का मेन गेट बंद कर भी प्रदर्शन किया। विवाद की स्थिति को देखते हुए मंडी में पुलिस बल बुलाना पड़ा। कांग्रेसियों ने लगभग एक घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मंडी सचिव एसके भालेकर को कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया।
congress
किसानों ने नहीं मिल रहा लाभ
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने बताया कि फसल भावंतरण का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। इसका लाभ व्यापारियों को मिल रहा है। फल, सब्जी, दूध पर क्रय-विक्रय का अंतर कम किया जाए और भावांतरण का लाभ दिया जाए। किसानों को गन्ने का बोनस प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद से अब तक नहीं मिला है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि फसल बीमा खेत को इकाई मानकर इसका लाभ दिया जाए। डॉ.राजेन्द्र देशमुख ने रबी, खरीफ, के दाम दुोगना कर समानता लाने की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो