script60 किमी पीछा कर मवेशियों से भरी टवेरा पकड़ी | 60 km chased Tavera full of cattle | Patrika News

60 किमी पीछा कर मवेशियों से भरी टवेरा पकड़ी

locationबेतुलPublished: Nov 21, 2020 09:07:37 pm

Submitted by:

Devendra Karande

मवेशियों से भरी एक टवेरा को हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात ६० किमी पीछा कर पकड़ा है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने भी घेराबंदी की। पुलिस ने वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

 मवेशियों से भरी टवेरा पकड़ी

Hindu army chased the vehicle

बैतूल। मवेशियों से भरी एक टवेरा को हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात ६० किमी पीछा कर पकड़ा है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने भी घेराबंदी की। पुलिस ने वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला मीडिया प्रमुख सूरज खडिय़ा ने बताया कि टवेरा गाड़ी से गौवंश तस्करी करने की शुक्रवार रात में सूचना मिली थी।
कार्यकर्ताओं ने पाढर से वाहन का पीछा किया। फोरलेन पर घेराबंदी कर वाहन को पकडऩे का प्रयास किया। चालक चकमा देकर झल्लार की ओर निकल गया। झल्लार पुलिस को रात में ही सूचना दी। पाढर से झल्लार के पास तक वाहन का पीछा किया। इसके बाद चालक झल्लार से दो किमी पहले वाहन सड़क से अंदर डालकर फरार हो गए। पुलिस भी मौके पहुंच गई थी। झल्लार थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि टवेरा में पांच मवेशी थे। चार मवेशियों को त्रिवेणी गोशाला भेज दिया है। एक मवेशी की मौत हो चुकी है। वाहन क्रमांक के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा। हिन्दू सेना के दीपक मालवीय ने बताया कि स ती के बावजूद मवेशियों को महाराष्ट्र कत्लखाने भेजा जा रहा है। इस पर रोक की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो