बरेठा घाट पर सडक़ हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर
शाहपुर. हाइवे 69 बरेठा घाट पर गुरुवार सुबह आठ बजे एक दर्दनाक सडक़ हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर बताया गया कि घाट सेक्शन पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक मोटर साइकिल से जा रहे पति पत्नी पर पलट गया। इससे बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल है। घायल पति को पाढर अस्पताल ले जाया है। महिला का ट्रक के नीचे दबा शव पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बरेठा घाट में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
मदद से लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र : प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बरेठा घाट में हुए सडक़ हादसे के बाद पीडि़त परिवार की मदद के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेखित किया गया है कि हादसे में महिला की मौत हो गई है जबकि उसके पति के दोनों पैर कुचल गए हैं। हालत गंभीर है। परिवार बेहद गरीब है। बैतूल प्रशासन से हादसे की जानकारी लेकर पीडि़त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मदद मुहैया कराए जाने की मांग की।