scriptकॉलेज की आडिटोरियम को मिली प्रशासनिक स्वीकृति | Administrative admission to college auditorium | Patrika News

कॉलेज की आडिटोरियम को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

locationबेतुलPublished: Sep 09, 2017 09:51:00 pm

Submitted by:

Ashok Waikar

आडिटोरियम का निर्माण लगभग 10245 वर्गफुट में बनेगा, जो सर्व सुविधा युक्त होगा।

Auditorium to be built in J.H. College

Auditorium to be built in J.H. College

बैतूल। पिछले एक वर्ष से जेएच कॉलेज में सर्वसुविधा युक्त आडिटोरियम बनाने को लेकर कवायद की जा रही थी, लेकिन हाल ही राज्य सरकार से आडिटोरियम के निर्माण को हरी झंडी मिलने के कॉलेज को एक नई सौगात मिल गई। जेएच में बनने वाले आडिटोरियम का निर्माण जनभागीदारी समिति और मप्र शासन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्रालय के सहयोग से होगा। आडिटोरियम का निर्माण ३ करोड़ ६ लाख ७९ हजार १२४ रूपए में होगगा, जिसमें ५० प्रतिशत की राशि, १ करोड़ ५३ लाख ३९ हजार ५६२ रूपए मप्र शासन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्रालय भोपाल प्रदान की गई है। शेष ५० प्रतिशत राशि १ करोड़ ५३ लाख ३९ हजार ५६२ रूपए महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति द्वारा वहन की जाएगी। जनभागीदारी समिति द्वारा प्रशासन को राशि दो किश्तों में दी जाएगी, जिसमें २०१७-१८ में ७६ लाख ६९ हजार ७८१ रूपए और २०१८-१९ में ७६ लाख ६९ हजार ७८१रूपए दिए जाने का निर्माण किया गया है। जेएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश तिवारी ने बताया कि कॉलेज में बनने वाले आडिटोरियम को प्रशासनीय स्वीकृति दिलाने में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का विशेष सहयोग है। कॉलेज में छात्र अधिक और कक्षाएं कम पड़ रही है। कक्षाओं की स्थिति को देखते हुए कक्षाओं के संचालन करने के लिए कक्षों का निर्माण किया जाना है। राष्ट्रीय उच्च शिक्षा योजना के के अंतर्गत दो करोड़ के निर्माण, उन्नयन अकादमिक सामग्री के लिए शासन से प्रशासनिक स्वीकृ ती प्राप्त हुई है।
आडिटोरियम में होंगे इनडोर गेम्स
आडिटोरियम का निर्माण लगभग 10245 वर्गफुट में बनेगा, जो सर्व सुविधा युक्त होगा। आडिटोरियम मे 9954 वर्गफुट में हॉल निर्माण होगा। जिसमें लगभग एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी है। प्रथम तल का निर्माण 1026 वर्गफुट में किया जाना है। जहॉ बालकनी होगी। सर्व सुविधा युक्त इस आडिटोरियम मे सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही खेल गतिविधियों का संचालन हो सकेगा। जिसमें टेबल टेनिस, बैडमिंटन,कुश्ती जैसे इनडोर गेम्स हो सकेगें। कालेज के अलावा शहर के लोगों को भी इसकी सुविधा मिल सके और अन्य संस्थाएं भी यहां अपने कार्यक्रम आयोजित कर सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो