scriptबीमा राशि के नाम पर मजाक के बाद अब राशि ही गायब | After the joke in the name of insurance, now the amount disappears | Patrika News

बीमा राशि के नाम पर मजाक के बाद अब राशि ही गायब

locationबेतुलPublished: Sep 21, 2020 09:39:06 pm

Submitted by:

Devendra Karande

फसल बीमा के नाम पर कही किसानों को एक रुपए दो रुपए देकर मजाक किया जा रहा हैं तो कही पर यह स्थिति ही प्रीमियम कटने के बाद बीमा राशि ही नहीं मिली है। किसान राशि के लिए परेशान हो रहे हैं। किसान कांग्रेस रमेश गायकवाड़,कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में बीमा राशि नहीं मिलने की शिकायत ग्राम बारव्ही के किसानों ने की है। किसानों ने बताया कि वर्ष २०१९ की बीमा राशि नहीं मिली है।

किसानों को नहीं मिली बीमा राशि

Farmers did not receive insurance

बैतूल।फसल बीमा के नाम पर कही किसानों को एक रुपए दो रुपए देकर मजाक किया जा रहा हैं तो कही पर यह स्थिति ही प्रीमियम कटने के बाद बीमा राशि ही नहीं मिली है। किसान राशि के लिए परेशान हो रहे हैं। किसान कांग्रेस रमेश गायकवाड़,कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में बीमा राशि नहीं मिलने की शिकायत ग्राम बारव्ही के किसानों ने की है। किसानों ने बताया कि वर्ष २०१९ की बीमा राशि नहीं मिली है। गांव में अधिक बारिश और बीमारी से सोयाबीन और मक्के की फसल खराब हो गई थी। पटवारी और ग्राम सेवक ने निरीक्षण करके रिपोर्ट दी थी। पूरे हल्के में किसानों को मक्का का फसल बीमा नहीं मिला है। मुआवजे के लिए भी किसानों के हल्के का चयन किया था। तहसील में इसकी सूचना भी तहसील लगी हुई है। किसानों को बीमा राशि नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इधर कांग्रेस धनोरा के किसानों को पिछले दो वर्ष से फसल बर्बाद होने के बाद भी बीमा राशि नहीं मिली है। अभी फिर तीसरी बार चार से पांच दिन पहले बारिश और हवा से फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने बीमा राशि दिलाने की मांग की है।
यहां भी यही हाल
ग्राम पंचायत अंबाड़ा के पटवारी हल्का नंबर १२ और ग्राम पंचायत टेमनी के पटवारी हल्का नंबर १३, ग्राम पंचायत खैरवाड़ा पटवारी हल्का नंबर १०, हिवरा, सांवगी, बेलकुंड, मानी, नढ़ा, धारुड़,पाट आदि ग्राम पंचायतों के किसानों को वर्ष २०१९ की फसल बीमा राशि नहीं मिली है। मुआवजा राशि चार किश्तों में देने के लिए कहा था,इसकी भी एक ही किश्त मिली है। किसानों से कलेक्टर से बीमा राशि दिलाने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो