बेतुल

पूर्व विधायक के भाई के दामाद पर कुल्हाड़ी से हमला

घोड़ाडोंगरी विकास खंड के ग्राम खदारा निवासी चैतराम उइके पिता दुर्गा उइके पर रात में खेत की झोपड़ी में सोते समय अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बेतुलMar 22, 2019 / 09:30 pm

ghanshyam rathor

The injured

बैतूल। घोड़ाडोंगरी विकास खंड के ग्राम खदारा निवासी चैतराम उइके पिता दुर्गा उइके पर रात में खेत की झोपड़ी में सोते समय अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गुरुवार रात्रि10:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने धारदार कुल्हाड़ी से 3 बार हमला किया। चैतराम को मृत समझकर भाग गया। चैतराम ने हिम्मत की और कुछ देर बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर पहुंचा। चैतराम ने अपनी पत्नी को आवाज दी। भाई मंगल सिंह को बुलाया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक मंगल सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने १०८ औैर डायल १०० पर फोन लगाया। चैतराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया है। चैतराम ने अपने बड़े भाई पर ही हमले का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जमीनी विवाद के चलते हमला किया है। सोते समय कुल्हाड़ी से मुंह पर तीन वार किए हंै। मृत समझकर फरार हो गया। चैतराम घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगल सिंह के बड़े भाई गुप्पा धुर्वे का दामाद है।
जादू-टोने के शक में पिता-पुत्री से मारपीट
झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपला में जादू-टोने के शक में घर के सामने ही रहने वाले दामा और उसके बेटे ने दिलीप परते व बेटी रितु परते के साथ मारपीट की। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने बताया कि दामा की बेटी की एक माह पहले मौत हो गई थी। दामा को शक था कि दिलीप के द्वारा जादू-टोना करने से ही उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले पर केस दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.