बेतुल

आटो-कार की भिड़ंत में आटो चालक की मौत

हाइवे पर रविवार दोपहर में आटो और कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें आटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला असपताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

बेतुलFeb 10, 2019 / 09:19 pm

ghanshyam rathor

Auto and car hit a highway on the highway on Sunday afternoon

जामठी। हाइवे पर रविवार दोपहर में आटो और कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें आटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला असपताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार पास में ही जाकर पलट गई। हालांकि कार में सवार लोगों को चोटें नहीं आई है। कार शाहपुर की बताई जा रही है। जांच के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक बैतूल से भोपाल हाइवे पर रविवार दोपहर एक बजे के लगभग उड़दन के पास कार और आटो की टक्कर में आटो चालक ३६ वर्षीय सुनील पिता जंगू धुर्वे निवासी सोनाघाटी गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल १०० से उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था। सुनील की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुनील आटो में पेट्रोल डालकर बैतूल की ओर आ रहा था। इस दौरान शाहपुर की तरफ से आ रही कार के सामने आटो अचानक आ गई। कार ने आटो को टक्कर मार दी। आटो को टक्कर मारने के बाद कार भी पलट गई। कार में तीन लोग सवार थे। किसी को भी चोटें नहीं आई है। आटो में सवारी होती तो हादसा और बढ़ा हो सकता था। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना के चलते हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। एसआई लक्ष्मी अवास्या ने बताया कि आटो चालक अचानक कार के सामने आ गया। जिससे कार और आटो की भिड़त हो गई। आटो चालक को गंंभीर चोट आई थी। चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर की जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.