scriptआज भारतीय मजदूर संघ करेगा धरना प्रदर्शन, सौंपेंगे ज्ञापन | betul | Patrika News

आज भारतीय मजदूर संघ करेगा धरना प्रदर्शन, सौंपेंगे ज्ञापन

locationबेतुलPublished: Aug 08, 2019 11:09:07 pm

Submitted by:

pradeep sahu

सभी खदानों पर की द्वारसभा

आज भारतीय मजदूर संघ करेगा धरना प्रदर्शन, सौंपेंगे ज्ञापन

आज भारतीय मजदूर संघ करेगा धरना प्रदर्शन, सौंपेंगे ज्ञापन

सारनी. भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस) की द्वारसभा गुरुवार को भी सभी खदानों पर हुई। शुक्रवार को संघ द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी महामंत्री अशोक मालवीय, अध्यक्ष प्रकाशराव द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में चल रहे आंदोलन का प्रथम चरण गुरुवार को समाप्त हो गया है। इस बीच प्रबंधन के साथ दो चरणों की वार्ता हो गई है। अब तक सार्थक निर्णय नहीं निकला है। इसी को लेकर शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय में धरना, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। शोभापुर खदान में गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए बीएमएस नेता संजय सिंह ने कहा खदान बंद होने के बाद मंदिरों में नियमित पूजन नहीं होता। ऐसी स्थिति में बंद खदानों की प्रतिमाओं को कालीमाई या शिवमंदिर में स्थापित की जाए। ऐसा करने से आस्था का केंद्र बना रहेगा। उन्होंने कहा जब तक खदानें चलती है तब तक मंदिरों में पूजन होता है। इसके बाद पूजन करने भी वहां कोई नहीं पहुंचता। इसके प्रत्यक्ष उदाहरण पीके-1, पीके-टू और सतपुड़ा-टू खदान के काली मंदिर है। गुरुवार को भी तवा परियोजना, छतरपुर परियोजना, शोभापुर, सारनी माइन और रीजनल वर्कशॉप में गेट मीटिंग हुई। द्वारसभा को प्रकाशराव, अशोक मालवीय, नरेंद्र मिश्रा, ओमकार शुक्ला, बिजेंद्र सिंह, शेषराव बिंजवे, विजय मिश्रा, लक्ष्मण अधिरक, भाउराव, अशोक मालवीय, संजय सिंह, रामसिंह सिकरवार, रणधीर सिंह, बाबूलाल विश्वकर्मा, एसके लाल, बीएल परिहार, डीके भादे समेत इकाई के अध्यक्ष, सचिव कामगारों को संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो