scriptशहरी और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी | betul | Patrika News

शहरी और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी

locationबेतुलPublished: Nov 15, 2019 10:27:07 pm

Submitted by:

pradeep sahu

सामंजस्य बनाकर जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्ग दर्शन में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी करेंगे अध्यक्ष की घोषणा

शहरी और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी

शहरी और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी

सारनी/पाथाखेड़ा. क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय सारनी में शुक्रवार को संगठन महापर्व अंतर्गत मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर रायशुमारी हुई। जिसमें मंडल निर्वाचन अधिकारी आनंद प्रजापति, मंडल निर्वाचन पर्यवेक्षक पिंटू परिहार और मंडल निर्वाचन अधिकारी अनिल बतरा उपस्थित रहे। आनंद प्रजापति ने कहा कि भाजपा मंडल सारनी जिले में सबसे महत्वपूर्ण मंडल है। इस मंडल के कार्यक्रमों से जिले वाले भी सीख लेते हैं। उन्होंने कहा कि सारनी मंडल 113 बूथों का बड़ा मंडल है। इसे दो भागों में शहरी और ग्रामीण मंडल में विभाजित किया गया है। 12 पंचायतों का एक ग्रामीण और 36 वार्डों का शहरी मंडल बनाया गया है। दोनों समिति के अध्यक्षों का दोनों मंडल अध्यक्षों के लिए रायशुमारी की गई। इसके बाद सभी पार्षदगणों से भी चर्चा की। मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ सामंजस्य बनाकर दोनों मंडल अध्यक्षों की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार घोषणा होगी। इस मौके पर जिला मंत्री रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, किशोर मोहबे, भीमबहादुर थापा, पंजाब राव बारस्कर, दशरथ सिंह जाट, संजय अग्रवाल, किशोर बरदे, अनिल बतरा समेत अशोक मांडवे, प्रकाश डहेरिया, रेवाशंकर मगरदे, विनय मदने, प्रकाश शिवहरे, राजकुमार नागले, राहुल कापसे, प्रवीण सोनी, विनी राय, सुनील पाटिल, नारायण झरबड़े, अरुण माकोड़े, मुकेश यादव, रूपलाल बेलवंशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो