scriptगैंगरेप के बाद पीड़िता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में तीन युवकों के नाम, कहा- इन्हें छोड़ना मत, दो गिरफ्तार | Betul gang rape victim commits suicide, two accused arrested | Patrika News

गैंगरेप के बाद पीड़िता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में तीन युवकों के नाम, कहा- इन्हें छोड़ना मत, दो गिरफ्तार

locationबेतुलPublished: Feb 26, 2020 10:28:26 am

Submitted by:

Muneshwar Kumar

तीन आरोपियों में से पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

gangrape.jpg

,,

बैतूल/ सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी मध्यप्रदेश में रेप की घिनौनी वारदातें कम नहीं हो रही है। बैतूल में एक गैंगरेप पीड़िता ने केरोसिन डालकर आत्मदाह किया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने सुसाइड नोट में तीन युवकों के नाम लिखे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन कहीं ने कहीं एक बार फिर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल है।
दरअसल, आरोपियों ने पीड़िता के साथ डेढ़ महीने पहले गैंगरेप किया था। उसके बाद से लगातार वे लोग पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार शाम को उसने खुद को आग लगा ली। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे देर रात इलाज के लिए नागपुर भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन लड़कों पर आरोप
छात्रा ने तीन लड़कों पर रेप का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने बलात्कार की घटना से इनकार दिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने शाम को खुद पर केरोसिन डालकर घर में ही लगा ली। बेटी कक्षा आठवीं की छात्रा है। मंगलवार को बिना बताए वह किसी काम से बैतूल आई थी। तीन लड़कों ने मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया है। बैतूल से घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने घटना को अंजाम दिया।
कागज पर उसने तीन लड़कों का नाम लिखा है। जिसमें संदीप का नाम और मोबाइल नंबर सहित मेरी मौत के गुनाहगारों को नहीं छोड़ने की बात लिखी। नाबालिग 95 फीसदी जल चुकी थी। वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस अधिकारी ने जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
देते थे धमकी
पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे थे। साथ ही किसी से घटना के बारे में जिक्र करने पर मारने की धमकी देते थे। तीसरा आरोपी अजय अभी भी फरार है। इस दिल दहलाने वाली वारदात के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में महिला अपराध में काफी वृद्धि हुई है। प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो