scriptशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए परेशान मरीज | Bothered patients for treatment at the urban primary health center | Patrika News

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए परेशान मरीज

locationबेतुलPublished: Mar 16, 2019 07:57:09 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

मलिन बस्तियों में लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उदद्ेश्य से शासन ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्था की है,लेकिन लोगों को यहां पर इलाज मिलने में परेशानी हो रही है।

primary health center

primary health center

बैतूल। मलिन बस्तियों में लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उदद्ेश्य से शासन ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्था की है,लेकिन लोगों को यहां पर इलाज मिलने में परेशानी हो रही है। पिछले छह माह से यहां पर डॉक्टर ही पदस्थ नहीं है। आरबीएसके डॉक्टर के माध्यम से शहरी स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। आरबीएसके डॉक्टर पर स्कूल, आंगनबाड़ी सहित अन्य जिम्मेदारी होने से वे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं,जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ता है।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ मिशन के तहत मलिन बस्तियों में इलाज की व्यस्था के लिए विनोबा नगर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया है। यहां पर मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को दोपहर १२ बजे से शाम छह बजे तक इलाज व्यवस्था की गई है। वर्ष २०१४ में खोले इस केन्द्र पर जिला अस्पताल से रिटायर हुए एके त्रिवेदी को नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता था। डॉ त्रिवेदी के पूरे समय बैठने से यहां पर आने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी हो गई थी। लगभग एक सैकड़ा मरीज यहां पर इलाज के लिए पहुंचते थे। सितंबर २०१८ से डॉ त्रिवेदी द्वारा यहां पर अपनी सेवाएं नहीं दी जा रही है। जिसकी वजह से मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले यहां पर डॉक्टर बैठते थे, तो इलाज हो जाता था। अब डॉक्टर ही नहीं मिलते हैं। डॉक्टर भी देरी से आते हैं। जिससे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचना पड़ता है।
आरबीएसके के डॉक्टर पर जिम्मेदारी
आरबीएसके के डॉक्टर द्वारा यहां पर मरीजों का इलाज किया जाता है,लेकिन उन पर शहर के आंगनबाड़ी, छात्रावास और स्कूल की जिम्मेदारी है। जिससे वे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पर्याप्त समय नहीं दे पाते हंैं। अन्य जगहों पर सेवाएं देने से इलाज की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर की व्यवस्था के लिए पूर्व सीएमएचओ द्वारा भोपाल पत्राचार किया गया था। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
इनका कहना
अभी मेरे संज्ञान में मामला आया है। डॉक्टर की व्यवस्था कर मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।
जीसी चौरसिया, सीएमएचओ बैतूल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो