scriptमकान निर्माण के पश्चात बची अपशिष्ट सामग्री खरीदेगी नपा | Buying waste products after building house | Patrika News

मकान निर्माण के पश्चात बची अपशिष्ट सामग्री खरीदेगी नपा

locationबेतुलPublished: Sep 14, 2018 12:20:51 pm

Submitted by:

rakesh malviya

नगरपालिका परिषद बैतूल द्वारा स्टार रेटिंग में उच्चतम अंक प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं

nagarpalika

मकान निर्माण के पश्चात बची अपशिष्ट सामग्री खरीदेगी नपा

बैतूल. नगरपालिका परिषद बैतूल द्वारा स्टार रेटिंग में उच्चतम अंक प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत शहर में निर्माण एवं विध्वंस अधिनियम 2016 के तहत निर्माण एवं विध्वंस से निकले अपशिष्ट के प्रसंस्करण एवं पुन: उपयोग के लिए कार्य किया जा रहा है। पीआईसी के संकल्प अनुसार 6 रुपए प्रति घन फीट की दर से नागरिकों से अपशिष्ट लिया जा रहा है। इस अपशिष्ट सामग्री का उपयोग नगरपालिका बारिश में भराव आदि कार्यों के लिए किया जाएगा। वहीं नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई मकान मालिक निर्माण के बाद अपशिष्ट सामाग्री बेचने से मना करता है तो बची हुई सामाग्री जप्त कर कार्रवाई की जाएगी साथ ही मकान मालिक से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार निर्माण एवं विध्वंस अधिनियम 2016 के अंतर्गत शहर से निकले निर्माण एवं विध्वंस का पुन:उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है एवं सामग्री को उचित दरों पर शहर से उठवाया जा रहा है जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में अच्छा स्थान प्राप्त कर सके।
क्या है निर्माण में विध्वंस
स्वच्छ भारत मिशन की गाइडलाइन अनुसार निर्माण एवं विध्वंस अधिनियम 2016 के अनुसार निर्माण कार्यों के पश्चात निकले अपशिष्ट जैसे मकान निर्माण पश्चात बची सामग्री ईट, गिट्टी, रेत इत्यादि अपशिष्ट को निर्माण एवं विध्वंस अवशिष्ट कहा जाता है। शहर की जनता को जन जागरूकता के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है कि निर्माण एवं विध्वंस से निकले अपशिष्ट का पुन: उपयोग वे स्वयं कर सकते हैं जैसे मकान निर्माण में मरम्मत, सडक़ पर गड्ढों के भराव आदि कार्य किए जा सकते हैं। यदि उपयोग नहीं कर पा रहे हैं तो नगरपालिका ६ रुपए प्रति घन फीट के हिसाब से इसे खरीद सकती है।
इनका कहना
शासन के निर्देशानुसार निर्माण एवं विध्वंस अधिनियम 2016 के अंतर्गत शहर से निकले निर्माण एवं विध्वंस का पुन:उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है एवं सामग्री को उचित दरों पर शहर से उठवाया जा रहा है जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में अच्छा स्थान प्राप्त कर सके।
प्रियंका सिंह पटेल,सीएमओ नगरपालिका बैतूल

ट्रेंडिंग वीडियो