script

जयकारों के साथ निकली ताप्ती दर्शन पदयात्रा

locationबेतुलPublished: Jan 15, 2019 10:38:33 pm

Submitted by:

pradeep sahu

एक हजार किमी की होगी यात्रा, ताप्ती वंश पत्रिका का विमोचन किया

एक हजार किमी की होगी यात्रा, ताप्ती वंश पत्रिका का विमोचन किया

एक हजार किमी की होगी यात्रा, ताप्ती वंश पत्रिका का विमोचन किया

मुलताई. मां ताप्ती के धार्मिक, पौराणिक तथा एतिहासिक महत्व तथा ताप्ती के घाटों को स्वच्छ रखने, जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देने पवित्र नगरी से मंगलवार मां ताप्ती दर्शन पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में श्रद्धालु मुलताई से सूरत गुजरात तक लगभग एक हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे साथ ही रास्ते में पडऩे वाले ताप्ती तटों पर लोगों को जागरूक भी करेगें। विगत 13 वर्षों से चल रही पदयात्रा में इस वर्ष मां ताप्ती के व्यापक प्रचार-प्रसार से नगर एवं क्षेत्र सहित पूरे जिले एवं अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए। मंगलवार सुबह धूमधाम से निकली मां ताप्ती दर्शन पदयात्रा में केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, समाजसेवी जितेन्द्र कपूर, अरूण किलेदार,केके पांडे, आर एन ठाकुर एवं धार्मिक, सामाजिक सेवाभावी संगठनों के सदस्य शामिल हुए। शुभारंभ अवसर पर भोपाल से पहुुंचे सेवानिवृत्त मेजर प्रभाकर सिंह द्वारा मां ताप्ती का वैज्ञानिक महत्व बताते हुए पर्यावरण को संरक्षित नहीं करने के दुष्परिणाम बनाए। यात्रा का शुभारंभ ताप्ती तट से किया जिसके बाद पदयात्रा ने प्रदक्षिणा मार्ग का परिक्रमा लगाया तथा मरही माता मंदिर के लिए प्रस्थान किया। मरही माता मंदिर पहुंचने पर समिति द्वारा सभी यात्रियों को स्वल्पाहार कराया। इसके उपरांत मां ताप्ती के जयकारों के साथ यात्रा ने आगे की ओर प्रस्थान किया।
पांसे ने किया ताप्ती वंश पत्रिका का विमोचन- पदयात्रा के शुभारंभ पर ताप्ती मंदिर में ताप्ती मंदिर में पूजना अर्चना के बाद केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा मां ताप्ती वंश पत्रिका का विमोचन किया। पत्रिकंा के प्रकाशक एवं संकलनकर्ता राजू पाटनकर ने बताया कि मां ताप्ती के वंश की पत्रिका का प्रथम बार प्रकाशन किया जा रहा है जिससे सभी को सूर्यपुत्री एवं यमभगिनी मां ताप्ती के वंश की जानकारी प्राप्त होगी। पत्रिका में पुण्य सलिला, मोक्षदायिनी, पापनाशिनी मां ताप्ती के पूरे वंश का संकलन किया है।
इधर, ताप्ती दर्शन यात्रा के राजू पाटनकर ने कहा कि मां ताप्ती का नाम प्रदेश गान में शामिल नहीं किया गया जिसकी मांग करने पर सीएम शिवराजसिंह चौहान द्वारा झूठी जानकारी देते हुए मुलताई में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया था कि नाम प्रदेश गान में शामिल हो चुका है, लेकिन मां ताप्ती का नाम प्रदेश गान में शामिल नहीं किया गया जिसका खामियाजा सीएम सहित पूरी भाजपा को सत्ता खोकर भोगना पड़ा।
मुस्लिम बंधुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का किया स्वागत: मां ताप्ती दर्शन पदयात्रा में सांप्रदायिक सद्भाव भी देखते ही बना। पदयात्रा का स्वागत शाह अलवी एसोसिएशन द्वारा सूरजमल स्मृति भवन के पास पुष्पवर्षा करते हुए किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए जो मां ताप्ती के जयकारे लगा रहे थे। शाह अलवी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सलमान शाह ने बताया कि प्रतिवर्ष मां ताप्ती दर्शन यात्रा सहित विभिन्न त्योहारों पर ***** भाईयों का स्वागत किया जाता है जिससे नगर में सांप्रदायिक सद्भाव तथा भाईचारा कायम रहता है। इस अवसर पर आमीन शाह, शरीफ शाह, हसन शाह, सोहेल शाह, वाजिद शाह तथा मो.शाह सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधु शामिल हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो