scriptपढ़े, सद्भावना दौड़ में नंगे पैर दौडऩे के लिए मजबूर हुए बच्चे | Children forced to run barefoot in the goodwill race | Patrika News

पढ़े, सद्भावना दौड़ में नंगे पैर दौडऩे के लिए मजबूर हुए बच्चे

locationबेतुलPublished: Aug 20, 2019 09:29:27 pm

Submitted by:

Devendra Karande

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधीजी के जन्म दिवस सद्भावना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित सद्भावना दौड़ को विधायक निलय डागा, कलेक्टर तेजस्वी एस. नायक, सीईओ जिला पंचायत एमएल त्यागी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामस्नेही मिश्र ने पुलिस परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

race

race

बैतूल। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधीजी के जन्म दिवस सद्भावना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित सद्भावना दौड़ को विधायक निलय डागा, कलेक्टर तेजस्वी एस. नायक, सीईओ जिला पंचायत एमएल त्यागी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामस्नेही मिश्र ने पुलिस परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में कई बच्चे नंगे पैरों से भागते हुए नजर आए, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सद्भावना दौड़ स्टेशन रोड, एचपी गैस एजेंसी, पंचायत चौक, एसपी चौक से मुख्य डाकघर होते हुए पुलिस ग्राउण्ड पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौड़ में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, पदक प्राप्त खिलाड़ी, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं, शासकीय-अशासकीय कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों की भागीदारी रही।
पुलिस ग्राउंड में सद्भावना दौड़ के समापन के पश्चात विधायक निलय डागा ने सभी को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानियक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलाई। बताया गया कि प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों से नंगे पैर ही दौड़ लगवा दी। दो किमी की इस दौड़ में नाकाफी इंतजामों के बीच बच्चे परेशान होते रहे।
सद्भावना दौड़ के विजेता
सद्भावना दिवस पर आयोजित सद्भावना दौड़ में विधायक निलय डागा एवं कलेक्टर नायक ने बालक वर्ग में योगेश पुण्डे को प्रथम, नीरज मालवी को द्वितीय तथा रविश मर्सकोले को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी तरह बालिका वर्ग में सत्यवती नवड़े प्रथम, महिमा साहू द्वितीय एवं राखी सातनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। जीतने वाले अधिकांश धावक हॉकी खिलाड़ी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो