scriptदूसरे दिन भी छाए रहे बादल, रात में हुई बारिश | Cloudy day, rain in the night | Patrika News

दूसरे दिन भी छाए रहे बादल, रात में हुई बारिश

locationबेतुलPublished: Apr 16, 2019 09:14:15 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है।मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। जबकि सोमवार रात में दो बजे के लगभग हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है,लेकिन उमस से परेशान है।

  Cloud

Cloud

बैतूल। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है।मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। जबकि सोमवार रात में दो बजे के लगभग हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है,लेकिन उमस से परेशान है। बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पिछले दो दिनों से मौसम में परिवर्तन की वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सोमवार रात में दो बजे के लगभग तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। मंगलवार को भी यही हालत रहे। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तापमान ४२ डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। गर्मी की वजह से लोग परेशान हो रहे थे,लेकिन बादल छाए रहने से उमस जरुर हो रही है। मौसम एक-दो दिन इसी तरह रहेगा। बारिश की संभावना है। बारिश से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का मानना है कि कई किसानों के खेत में गेहंू फसल कटकर रखी हुई है। तेज बारिश होने से दोबारा अंकुरण हो सकता है। गेहंू के दाने का कलर भी मार खा सकता है। मौसम वैज्ञानिक वीके पराडकर ने बताया कि एक-दो दिन मौसम ऐसे ही रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है।
तापमान में साढ़े पांच डिग्री की गिरावट
पिछले दो-तीन दिनों में मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान ५.७ डिग्री तक लुढ़क गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त है। बताया गया कि भीषण गर्मी की वजह से तापमान ४२ डिग्री से ऊपर जा पहुंचा था लेकिन पिछले दो दिनों से जिस तरह आसमान में बदली छाई हुई है उससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को भी बदली छाए रहने से गर्मी से राहत मिली लेकिन दोपहर में कुछ समय के लिए आसमान साफ हो गया था। जिससे तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ा।
पिछले साल औसत से आधी हुई थी बारिश
पिछले साल जिले में औसत से आधी ही बारिश हुई थी। जिसके कारण जिले में सूखे के हालात है। बताया गया कि जिले में बारिश का कुल औसत १०८४ मिमी है लेकिन अक्टूबर २०१८ के अंत तक कुल ६८७ मिमी ही बारिश हुई थी। जो औसत से ३९७ मिमी कम है। चूंकि इस साल भी मानसून के सामान्य रहने के आसार बताए जा रहे हैं। पिछले दो सालों से जिले में अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सोकपिट सहित अन्य अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
इनका कहना
– मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम एक-दो दिन ऐसा ही बने रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में पुन: वृद्धि होगी।
– डॉ विजय पराठकर, मौसम वैज्ञानिक छिंदवाड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो