scriptElection 2018: इस दिग्गज नेता ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, ऐसे बनेगी कांग्रेस की सरकार | congress leader advice to win assambly election | Patrika News

Election 2018: इस दिग्गज नेता ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, ऐसे बनेगी कांग्रेस की सरकार

locationबेतुलPublished: Sep 24, 2018 12:10:20 pm

Submitted by:

Faiz

Election 2018: इस दिग्गज नेता ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, ऐसे बनेगी कांग्रेस की सरकार

congress leader advice

Election 2018: इस दिग्गज नेता ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, ऐसे बनेगी कांग्रेस की सरकार

बैतूलः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं। ऐसे में कई फाड़ों में बटी कांग्रेस को एक सूत्र में बांधने का जिम्मा उठाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता, कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। साथ ही, उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि, अगर मेरी कही इस बात पर कार्यकर्ता अमल कर लेते हैं, तो प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी कांग्रेस की सरकार बनने से कोई ताकत नही रोक सकती।

कार्यकर्ताओं को दी यह नसीहत

दिग्विजय ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी नसीहत देते हुए कहा कि, वह गुटों में रहकर काम ना करें। साथ ही, उनकी और अन्य नेताओं की जयकार ना करें, बल्कि कांग्रेस पार्टी की जयकार करें। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी है, लेकिन कई जगहों पर देखने में यह आता है कि, कार्यकर्ता सिर्फ अपने नेता के ही हितेषी होते हैं, जबकि उन्हें पार्टी का हितेषी होना चाहिए। इसमें उनका लाभ जल्दी होगा।

नसीहत देने का यह था कारण

दरअसल, मध्य प्रदेश की कांग्रेस को ही अंदुरूनी तौर पर एक करने का जिम्मा लिए दिग्विजय सिंह एकता यात्रा के मद्देनजर बैतूल पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय के स्वागत में दिग्विजय जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। इस बात से मायूस होकर दिग्विजय ने उनके साथ साथ देश प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को नसीहत दे डाली।

हर विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति पर होगी चर्चा

आपको बता दें कि, एकता यात्रा के दौरान प्रदेश के बैतूल जिले में पहुंचे दिग्विजय सिंह सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं से हर निधानसभा के हिसाब से रिपोर्ट तलब करेंगे और यहां वह टिकट की दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों से वन टू वन चर्चा करके, प्रबल दावेदार को चुनेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो