scriptइलाज के नाम पर हो रहा था धर्मांतरण, विहिप कार्यकर्ता पहुंचे तो हुआ विवाद | Conversion was being done in the name of treatment | Patrika News

इलाज के नाम पर हो रहा था धर्मांतरण, विहिप कार्यकर्ता पहुंचे तो हुआ विवाद

locationबेतुलPublished: Nov 26, 2020 08:30:32 pm

Submitted by:

Devendra Karande

गांव में भोले-भाले आदिवासियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण का कार्य लगातार जा रही है। भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम गदराझिरी में गुरुवार दोपहर आदिवासियों का इलाज के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था। विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता को सूचना मिली तो गांव में पहुंचे।

धर्मांतरण विहिप कार्यकर्ता पहुंचे तो हुआ विवाद

Dispute occurred when VHP workers arrived

सांवलमेंढा। गांव में भोले-भाले आदिवासियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण का कार्य लगातार जा रही है। भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम गदराझिरी में गुरुवार दोपहर आदिवासियों का इलाज के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था। विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता को सूचना मिली तो गांव में पहुंचे। विहिप प्रखंड अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, संयोजक अमन पंडित ने बताया कि गांव में दिनेश और गुणवंत मालेवार के घर में लगभग डेढ़ सौ आदिवासी उपस्थित थे। आदिवासियों को इलाज के नाम पर बेलकुंड, घुघरी, सातकुंड, कावला बोथी टेमनी, गदराझिरी आदि गांवों से जमा किया गया था। सभी को एक हाल में बैठाया गया था। विहिप कार्यकर्ताओं ने समझाया तो दिनेश और गुणवंत विवाद करने लगे। महिलाओं को आगे कर दिया। गदराझिरी के ग्रामीणों ने भी विहिप कार्यकर्ताओं का सहयोग किया। दोनों पक्षों में विवाद बढऩे लगा तो विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मांतरण के कार्य में लोगों को उठाकर अपने साथ ले गया। पुलिस द्वारा एफआइआर की जा रही थी। धर्म जागरण संयोजक गोकुल पन्द्राम,शानू बौरासी, भरत कवड़े,शैलेन्द्र सावरकर, सिद्धार्थ शिवहरे ने बताया कि जहां पर आदिवासियों को जमा किया गया था,वहां धर्म विशेष से संबंधित ग्रंथ और साहित्य भी मिले हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि रेगलिन इमान बेल निवासी हाउसिंग बोर्ड सदर बैतूल, पी हेमलिन सरगुनम हाउसिंग बोर्ड सदर बैतूल, गुणवंत मालेवार निवासी गदराझिरी पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी दिनेश और गुणवंत द्वारा गांव में धर्मांतरण किए जाने का मामला सामने आया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो