scriptतेंदुए के शव का पीएम कर किया दाह संस्कार | Cremated cremation of leopard's body by PM | Patrika News

तेंदुए के शव का पीएम कर किया दाह संस्कार

locationबेतुलPublished: Sep 27, 2020 08:33:01 pm

Submitted by:

Devendra Karande

दक्षिण वन मंडल की मोर्शी रेंज सालबर्डी शिव गुफा के पास शनिवार तेंदुए का शव मिला था। जिसका पोस्टमॉर्टम रविवार को किया गया। जिसमें उच्च अधिकारियों की टीम डाग स्क्वायड भी मौका मुआयना के लिए पहुंची थी। पशु चिकित्सक ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया।

तेंदुए के शव का पीएम कर किया दाह संस्कार

Chief Forest Conservator officer was present during the Leopard PM

आठनेर। दक्षिण वन मंडल की मोर्शी रेंज सालबर्डी शिव गुफा के पास शनिवार तेंदुए का शव मिला था। जिसका पोस्टमॉर्टम रविवार को किया गया। जिसमें उच्च अधिकारियों की टीम डाग स्क्वायड भी मौका मुआयना के लिए पहुंची थी। पशु चिकित्सक ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी वन्य प्राणियों की मौत के बाद उसका दाह संस्कार किया जाता है। एसडीओ आशीष बंसोड के अनुसार तेंदुए की मौत किस कारण से हुई। इसका पता लगाने बिरसा जांच के के लिए भोपाल भेजा जाएगा।
नहीं मिले चोट के निशान
पोस्टमार्टम की कार्रवाई में तेंदुए के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट एवं अन्य कोई संदिग्ध निशान नहीं दिखे। गौरतलब है कि शनिवार को आठनेर थाना क्षेत्र के सालबर्डी शिव गुफा के पास तेंदुए का शव बरामद हुआ था। इधर सालबर्डी शिवगुफा के मु य पुरोहित ने वन अधिकारियों को बताया गया कि करीबन 15 वर्षों से तेंदुआ नियमित रूप से शिव गुफा के आसपास रहता था। श्रद्धालुओं ने इसे देखा भी था। पुरोहित को पिछले 15 दिनों से नजर नहीं आया। मौत के बाद आसपास बदबू फैलने के बाद खोजबीन शुरू की गई तभी गुफा के समीप तेंदुए का शव बरामद किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो