
तेंदुआ
Endangered Animal :मध्य प्रदेश के बैतूल से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां सांवलमेंढा रेंज के सोपाला बीट में शिकारियों ने सांभर के शिकार के लिए जो जाल लगाया था उसमे एक तेंदुआ फंस गया। संभार की जगह तेंदुए को देख शिकारियों की हालत खराब हो गई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को दी।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व के संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए को जाल से बाहर निकाला, लेकिन कुछ ही घंटो बाद तेंदुए की मृत्यु हो गई। अधिकारियों की निगरानी में तेंदुए का पोस्टमार्टम कर उसका दाह संस्कार किया गया।
टाइगर रिज़र्व के अधिकारीयों ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सांभर के शिकार के लिए जंगल मे जाल फैलाया था, जिसमे लोहे की नुकीली रिंग लगी हुई थी। इस जाल में तेंदुआ फंस गया और उसकी कमर में वह लोहे की रिंग धस गयी जिससे वह घायल हो गया था। मेलघाट टाइगर रिजर्व और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया, लेकिन वह बच नहीं पाया। पोस्टमॉर्टेम का बिषरा जबलपुर जांच के लिए भेजा गया है।
Published on:
28 Oct 2024 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
