scriptबारिश से मंडी में भीगा किसानों का अनाज, शेडों के अंदर भी घुसा पानी | Farmers' grain got wet due to rain, water entered inside sheds | Patrika News

बारिश से मंडी में भीगा किसानों का अनाज, शेडों के अंदर भी घुसा पानी

locationबेतुलPublished: May 14, 2020 08:49:45 pm

Submitted by:

Devendra Karande

अचानक बारिश की वजह से कृषि मंडी बडोरा में गुरुवार किसानों का अनाज भीग गया। इधर समर्थन मूल्य पर गेहंू खरीदी केन्द्रों पर भी किसानों को परेशान होना पड़ा। कुछ खरीदी केन्द्रों पर खुले में रखा गेहंू भीगा है। हालांकि अधिकारियों द्वारा तिरपाल से ढकने की बात कही जा रही है।

खरीदी केन्द्र पर किसान हुए परेशान

Farmers also worried at wheat procurement center

बैतूल। अचानक बारिश की वजह से कृषि मंडी बडोरा में गुरुवार किसानों का अनाज भीग गया। इधर समर्थन मूल्य पर गेहंू खरीदी केन्द्रों पर भी किसानों को परेशान होना पड़ा। कुछ खरीदी केन्द्रों पर खुले में रखा गेहंू भीगा है। हालांकि अधिकारियों द्वारा तिरपाल से ढकने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कहीं पर भी गेहंू नहीं भीगा है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
लॉक डाउन में भी कृषि मंडी बडोरा में अनाज की भरपूर आवक हो रही है। मंडी में अनाज की आवक १२ हजार क्विंटल के आसपास पहुंच गई है। किसानों को बेमौसम बारिश से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुरुवार शाम चार बजे के लगभग हुई अचानक बारिश से किसानों का शेड के बाहर और शेड के ही किनारे में रखा अनाज भीग गया। अचानक बारिश की वजह किसान अनाज को ढक भी नहीं पाए। लॉक डाउन के चलते किसान तिरपाल और पन्नी आदि भी नहीं खरीद पाए। बारिश में किसानों का अनाज बह गया। वही कुछ बोरे में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि मंडी के अधिकांश शेडों में व्यापारियों का अनाज रहता है। किसानों को शेड में जगह नहीं मिल पाती है। मजबूरी में शेड के बाहर अनाज डालना पड़ता है। बारिश की वजह से यह भीग जाता है। अभी दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद भी मंडी सचिव ने किसानों के अनाज को भीगने से बचाने कोई प्रयास नहीं हैं। इधर बारिश से गेहंू खरीदी केन्द्रों पर भी किसानों को परेशान होना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो