बेतुल

वन कर्मचारियों ने पीछा कर पकड़ा वाहन, ३० चरपट जब्त

महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिले के जंगलों में महाराष्ट्र के वन माफिया सक्रिय है। वन कर्मचारियों ने सागौन भरकर ले जा रहे हैं एक टाटा सूमो वाहन को सांवलमेंढा रेंज की बोथी टोपीढाना में सोमवार रात में पीछा कर पकड़ा है। आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

बेतुलSep 29, 2020 / 09:15 pm

Devendra Karande

Teak panels were seized in a Sumo vehicle

आठनेर। महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिले के जंगलों में महाराष्ट्र के वन माफिया सक्रिय है। वन कर्मचारियों ने सागौन भरकर ले जा रहे हैं एक टाटा सूमो वाहन को सांवलमेंढा रेंज की बोथी टोपीढाना में सोमवार रात में पीछा कर पकड़ा है। आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूमो में ३० सागौन की चरपटें भरी हुई थी। आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
दक्षिण वन मंडल सावलमेंढा रेंज बोथी टोपीठाना में सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र ब्रह्मणवाडा की टाटा सूमो वाहन से 30 नग सागौन की चरपटें पकड़ाई हैं। सावलमेंढा बोथी टोपीठाना गांव में रात के अंधेरे में सागौन माफिया द्वारा वाहन से लकड़ी की चरपटें ले जाई जा रही थी। हिरादेही के डिप्टी रेंजर ब्रजलाल उईके, बिसन वाडिवा अंधेरबावडी वन चौकी के कर्मचारियों ने पीछा कर वाहन को पकड़ा है। वन कर्मचारियों ने वाहन का पीछा किया तो आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूमो में ३० नग सागौन पकड़ी है,जिसकी कीमत ३०५०० रुपए है। जब्त सागौन ०.६५३ घनमीटर है। वन अमले द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्यवाही पंजीबद्ध कर वाहन मालिक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के साथ मुख् य आरोपी वन माफिया की तलाश शुरू कर दी है। मामले में रेंजर अरूण रैकवार ने बताया कि वन माफिया जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था, लेकिन वन अमले इसे नाकाम कर दिया। मुख् य आरोपी तक पहुंचने के लिए वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Home / Betul / वन कर्मचारियों ने पीछा कर पकड़ा वाहन, ३० चरपट जब्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.