script

जिले में कोरोना से चौथी मौत, 58 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

locationबेतुलPublished: Aug 08, 2020 09:56:51 pm

Submitted by:

Devendra Karande

जिले में कोरोना से चौथी मौत होने का मामला सामने आया है। बैतूल के आर्यपुरा वार्ड में ५८वर्षीय महिला को शुक्रवार रात सांस लेने में तकलीफ के चलते जिला अस्पताल लगाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रैफर कर दिया था लेकिन देर रात परिजन महिला को वापस घर ले आए थे। जिसके बाद सुबह ४ बजे महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोपाल रैफर करने से पूर्व महिला का सैंपल लिया गया था।

पीपीपी किट पहनकर महिला का शव ले जाते हुए परिजन

Family carrying body of woman wearing PPP kit in Kothibazar cemetery

बैतूल/आठनेर। जिले में कोरोना से चौथी मौत होने का मामला सामने आया है। बैतूल के आर्यपुरा वार्ड में ५८वर्षीय महिला को शुक्रवार रात सांस लेने में तकलीफ के चलते जिला अस्पताल लगाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रैफर कर दिया था लेकिन देर रात परिजन महिला को वापस घर ले आए थे। जिसके बाद सुबह ४ बजे महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोपाल रैफर करने से पूर्व महिला का सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की मौत से जिले में हड़कंप की स्थिति है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव के जिले में छह और मामले सामने आए हैं। जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन सौ के करीब यानि २९४ पर पहुंच गई है। आज मिले छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों में आर्मी का एक जवान भी शामिल है। जो हाल ही में बैंगलोर से लौटा था। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या ने प्रशासन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि तमाम बंदिशे लगाए जाने के बावजूद संक्रमण फैल रहा है।
बैतूल के आर्यपुरा वार्ड में महिला की मौत
शहर के आर्यपुरा वार्ड में रहने वाली ५८ वर्षीय मुस्लिम महिला की कोरोना संक्रमण बीमारी के चलते शनिवार तड़के मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ के चलते महिला को परिजन शुक्रवार रात को जिला अस्पताल लाए थे। यहां चिकित्सकों द्वारा जांच करने पर कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल सैंपल लिया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को इलाज के लिए भोपाल रैफर किया जा रहा था लेकिन परिजन महिला को अपने साथ घर ले आए। जहां सुबह महिला की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से यह चौथी मौत होना बताया जा रहा है। महिला की मौत से जिले भर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।
जनाजे में दस लोग पीपीपी किट पहनकर हुए शामिल
महिला की कोरोना से मौत होने के बाद नगरपालिका ने आर्यपुरा के छह मकानों को कंटेनमेंट घोषित करते हुए सील कर दिया है। वहीं महिला के जनाजे में सिर्फ दस लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी। मृतिका को पीपीपी किट पहनाकर दफनाया गया। जनाजे को कंधा देने वाले दस लोगों को भी जिला अस्पताल के द्वारा पीपीपी किट मुहैया कराई गई थी। जनाजे को कब्रिस्तान तक ले जाने और दफनाने की पूरी प्रक्रिया अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में की गई। इस दौरान नगरपालिका,स्वास्थ्य विभाग का अमला सहित तहसीलदार भी मौजूद थे। जिले में कोरेाना से यह चौथी मौत होना बताया जा रहा है।
छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।रोजाना पांच से दस नए पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को जिले में छह नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें आठनेर विकासखंड के ग्राम सातनेर में २९ वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक हाल ही में बैंगलोर से लौटा था। आमला के वार्ड क्रमांक आठ गोविंद कॉलोनी निवासी ३२वर्षीय युवक मुरैना से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिला है। भैंसदेही निवासी ३५ वर्षीय महिला भोपाल से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिली है। शाहपुर निवासी ३० वर्षीय युवती, बैतूल के महावीर वार्ड निवासी ४० वर्षीय पुरुष पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुआ है। वहीं बैतूल के शास्त्री वार्ड निवासी ४१ वर्षीय पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
बैंगलोर से लौटा आर्मी का जवान पाजिटिव
ब्लॉक में कोरोना के रोजाना मरीज तेजी से मिल रहे है।शनिवार को सातनेर में एक आर्मी के जवान की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी है। 29 वर्षीय युवक बैंगलोर से 3 अगस्त को सातनेर आया था। 5 अगस्त को सैंपल लिए गए थे। सातनेर गांव में कोरोना का यह पहला मामला है। ब्लाक कुल 12 मरीज संक्रमित हुए है । एक्टिव केस 5 है। सातनेर के युवक का ब्लाक के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करके उपचार प्रारंभ कर दिया है। आर्मी जमवान के निवास स्थान वाले क्षेत्र को कंटेनमेन्ट बनाया है।बताया गया कि इसके पूर्व भी प्रदेश के बाहर से लौटे कई आर्मी जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिन्हें भी इलाज के लिए कोविड केयर सेेंटर में भर्ती कराया गया है।
२९४ पर पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से ३०० के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। शनिवार तक मरीजों की कुल संख्या २९४ रही। वहीं २३० कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी बताया जा रहा है। जो स्थिति है उसमें कोरोना से जिले में चौथी मौत होना। बीमारी को लेकर हालात की गंभीरता की तरफ इशारा कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक अभी तक २३० मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि वर्तमान में ६० एक्टिव मरीज है जो अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा उम्र दराज लोगों को बना हुआ है, क्योंकि अभी तक जितने भी मरने वाले हैं वे उम्र दराज ही थे।

ट्रेंडिंग वीडियो