पढ़ें, गंज से कॉलेज चौक तक सड़क बनेगी टू-लेन, सड़क निर्माण के लिए डाला ले आउट
गंज मस्जिद चौक से कॉलेज चौक तक लगभग दो करोड़ की लागत से बनने वाली टू-लेन सड़क निर्माण के लिए नगरपालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को सड़क की चौड़ाई को लेकर नापजोख की गई। साथ ही पेड़ों को चिन्हित कर मार्किंग की गई। पेड़ों को कटाई को लेकर क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा आपत्ति ली जा रही है।
बेतुल
Published: February 17, 2022 09:39:29 pm
बैतूल। गंज मस्जिद चौक से कॉलेज चौक तक लगभग दो करोड़ की लागत से बनने वाली टू-लेन सड़क निर्माण के लिए नगरपालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को सड़क की चौड़ाई को लेकर नापजोख की गई। साथ ही पेड़ों को चिन्हित कर मार्किंग की गई। पेड़ों को कटाई को लेकर क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा आपत्ति ली जा रही है। फिलहाल तो नगरपालिका ने लोगों को समझाईश देकर मामले को शांत करा दिया, लेकिन पेड़ों की कटाई होने पर विवाद की स्थिति बन सकती है। नगरपालिका ने बताया कि करीब ११०० मीटर लंबी इस सड़क पर ६२ पेड़ चिन्हित किए गए हैं। इनमें ३७ पेड़ काफी बड़े बताए जाते हैं। इन्हें सड़क निर्माण के दौरान काटा नहीं जाएगा। जबकि शेष पेड़ों की कटाई कर उन्हें हटाया जाएगा। नगरपालिका ने बताया कि पेड़ों की कटाई के बदले में ५०० नए पेड़ भी लगाए जाएंगे। बताया गया कि इस सड़क के दोनों ओर लोगों ने अतिक्रमण भी कर रखा है। जिसे भी चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में गंज मस्जिद चौक से कॉलेज चौक तक सड़क के दोनों ओर सप्ताहिक बाजार भरता है। ऐसे में सड़क निर्माण के दौरान नगरपालिका को बाजार शिफ्ट करना पड़ सकता है। जिसको लेकर भी विवाद सामने आ सकते हैं, क्योंकि गंज में बाजार लगाने के लिए नगरपालिका के पास कोई बड़ा मैदान या जगह उपलब्ध नहीं है। व्यवसायिक क्षेत्र होने की वजह से भारी वाहनों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है।
नो एंट्री से परेशान व्यापारी भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले
बैतूल। नो एंट्री की समस्या से परेशान होकर व्यापारी वर्ग गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाअध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला से मिला। जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। उक्त बैठक में संबंधित व्यापारी वह पधारे एवं अपने विचार रखें। जिलाध्यक्ष शुक्ला ने सभी को आश्वासन दिया है कि शासन से 4 घंटे व्यापारी के लिए दिन में छूट करवाने का प्रयास करेंगे।

Measuring the construction of a two-lane road
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
