scriptहोली के दिन हुए आधा दर्जन हादसे, कई गंभीर | Half a dozen accidents on Holi, many serious | Patrika News

होली के दिन हुए आधा दर्जन हादसे, कई गंभीर

locationबेतुलPublished: Mar 22, 2019 11:11:23 pm

Submitted by:

pradeep sahu

लोडेड डंपर और ऑटो में पुलिया पर हुई भिड़ंत

होली के दिन हुए आधा दर्जन हादसे, कई गंभीर

होली के दिन हुए आधा दर्जन हादसे, कई गंभीर

सारनी. शहर में होली के दिन आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हुए। जिसमें कोई हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि लोगों को मामूली चोट पहुंची है। गुरुवार सुबह स्टेट हाइवे किनारे पॉवर हाउस की बाउंड्रीवाल की ओर सुरक्षा विभाग का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं दूसरा हादसा बगडोना में हुआ। इसके अलावा एबी-टाइप कालोनी में बाइक चालक विद्युत कर्मी घायल हो गया। जिसे सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय द्वारा मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल पहुंचाया गया। पाटाखेड़ा में आमला की ओर से आ रही मारूति कार अनियंत्रित होकर टूटे मकान में घुस गई। कार में पूरा परिवार सवार था। भगवान का शुक्र है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। पाथाखेड़ा की खदानों से मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी को कोयला आपूर्ति करने वाले डंपर और छोटा हाथी (आटो) में शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि ढलान में डंपर न्यूट्रल करके चलाया जा रहा था। जो सामने से आ रहे आटो के नजदीक पहुंचने पर भी कंट्रोल नहीं हो पाया और पुलिया पर डंपर-आटों में आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। पाथाखेड़ा-शोभापुर का मुख्य मार्ग की संकरी पुलिया पर हादसा होने से दोनों ओर जाम लग गया। दोनों वाहनों के मालिकों द्वारा मौके पर पहुंचने पर आपसी सामंजस बना और वाहन हटाकर मार्ग खाली कराया गया। गौरतलब है कि कोयले के लोडेड डंपरों से डीजल बचाने के चक्कर में ढलान आते ही न्यूट्रल कर लिए जाते हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं। बावजूद इसके औपचारिक कार्रवाई होने के चलते न्यूट्रल वाहनों का चलना बंद नहीं हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो