scriptसांसद के आदर्श ग्राम में हैंडपंप रिचार्ज सिस्टम इसलिए है चर्चा में | Handpump recharge system in Adarsh Gram is therefore under discussion | Patrika News

सांसद के आदर्श ग्राम में हैंडपंप रिचार्ज सिस्टम इसलिए है चर्चा में

locationबेतुलPublished: Sep 22, 2020 09:45:31 pm

Submitted by:

Devendra Karande

सांसद का गोद लिया गांव कान्हावाड़ी पानी सहेजने के मामले में एक मिसाल पेश कर रहा है। गांव के प्रत्येक हैंडपंप पर रिचार्ज सिस्टम बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं गोमाता को पानी की व्यवस्था के लिए प्रत्येक हैंडपंप के पास टांका बना रहे हैं। अभी कुछ हैंडपंप पर यह कार्य पूरा हुआ है।

हैंडपंप रिचार्ज सिस्टम इसलिए है चर्चा में

Hand pumps are being specially prepared in Adarsh Gram

घोड़ाडोंरी। सांसद का गोद लिया गांव कान्हावाड़ी पानी सहेजने के मामले में एक मिसाल पेश कर रहा है। गांव के प्रत्येक हैंडपंप पर रिचार्ज सिस्टम बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं गोमाता को पानी की व्यवस्था के लिए प्रत्येक हैंडपंप के पास टांका बना रहे हैं। अभी कुछ हैंडपंप पर यह कार्य पूरा हुआ है। एक हैंडपंप के पास काम की लागत लगभग १५ हजार बताई जा रही है। गांव में भी पानी बचाने के लिए हर घर में सोकपिट का निर्माण किया जा रहा है। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ही ग्राम बाचा के बाद ग्राम कान्हावाड़ी पानी बचाने की अनुकरणीय पहल की गई है।
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम कांन्हावाड़ी जो बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके का आदर्श ग्राम है। वहां बारिश के पानी के एक-एक बूंद को सहजने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम कान्हावाड़ी के सरपंच कमलेश परते बताते है कि ग्राम के सभी 10 हैंडपंप में जलसंरक्षण के लिए सोकपिट बनाए जा रहे हैं और सभी हैंडपंप के पास में गोमाता के लिए पानी उपलब्ध हो सके जिससे टांके का निर्माण किया जाएगा। एक हैंडपंप बनकर तैयार है। अन्य नौ हैंडपंप में भी इसी तरह कार्य किया जाएगा। समाजसेवी दीपक उइके ने बताया कि ग्राम कांन्हावाड़ी जल संरक्षण के मामले में एक मिसाल बनेगा। बारिश हो या व्यर्थ बह रहा पानी ये सब पानी सोकपिट के माध्यम से सीधे धरती के अंदर जाएगा। जलसंरक्षण के कार्य पर्यावरणविद मोहन नागर के मार्गदर्शन में किए जा रहे हैं। सांसद डीडी उइके के मार्गदर्शन में ग्राम कान्हावाड़ी में लगभग 150 घरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग के कार्य किये जा रहे हैं। जिससे पानी बहे नहीं और जलस्तर भी कम न हो। इस कार्य में ग्राम बाचा के युवा समाजसेवी अनिल उइके भी लगातार अपना समय देकर ग्राम कान्हावाडी में जलसंरक्षण के कार्य के लिए सहयोग दे रहे हैं।
मंत्री के बेटे ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
मध्यप्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे और अभी सरकार में वरिष्ठ केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव के सुपुत्र युवा नेता अभिषेक भार्गव ने भी ग्राम कांन्हावाड़ी के हैंडपंप रिचार्ज के कार्य को सोशल मीडिया में शेयर किया है। अभिषेक ने विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के कार्य करने की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो