scriptपुतला जलाने पर पुलिस ने रोका तो भड़का हिन्दू संगठन | Hindu organization agitated when police stopped burning effigy | Patrika News

पुतला जलाने पर पुलिस ने रोका तो भड़का हिन्दू संगठन

locationबेतुलPublished: Sep 02, 2019 11:03:50 pm

Submitted by:

yashwant janoriya

मार्ग रहा अवरूद्ध, थाना प्रभारी से हुआ विवाद, जमकर की नारेबाजी

hot talk

hot talk

मुलताई. कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर आपत्ति लेते हुए सोमवार को हिन्दू संगठन के युवकों ने उनका पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य मार्ग पर पुतला दहन करने को लेकर पुलिस एवं हिन्दू संगठन के लोगों में विवाद की स्थिति भी बनी। थाना प्रभारी मनोज सिंह के पुतला दहन करने से मना करने पर बजरंग दल के युवक भड़क गए और उन्होंने पुलिस के सामने ही नारेबाजी की। बजरंगदल के महेन्द्र साहू, गगन साहू तथा विहिप के विशाल डोंगरे आदि ने पुलिस से कहा कि हम कोई अपराध नहीं कर रहे, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा हमारे संगठन के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं जिसका हम विरोध कर रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि मुख्य मार्ग बाधित कर पुतला दहन नहीं किया जा सकता। विवाद के बाद पुलिस द्वारा पुतले को पानी डालकर बुझाते हुए मार्ग से अलग किया।
प्रकरण दर्ज करने की चेतावनी पर भड़के कार्यकर्ता : बजरंगदल व विहिप के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध स्वरूप सिंह का पुतला लेकर फव्वारा चौक से रैली निकाली गई। सभी बसस्टेंड के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया ही था कि इसी दौरान थाना प्रभारी व पुलिस बल पहुंच गया। कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से मना करते हुए प्रकरण दर्ज करने की चेतावनी दी जिस पर कार्यकर्ता भड़क गए उन्होंने कहा कि हम अपराध कर रहे हैं तो हम पर मामला दर्ज करों लेकिन कोई हमारे संगठन पर आपत्तिजनक बयान देगा तो हम उसका विरोध करेगें।
तरोड़ बुजुर्ग पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच टीम पहुंची
मुलताई. आमला विकासखंड की ग्राम पंचायत तरोड़ा बुजुर्ग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत गांव के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों द्वारा एसडीएम सीएल चनाप से मुलताई में की गई थी। भ्रष्टाचार की खबर का प्रकाशन प्रमुखता से किया गया था जिसके बाद सोमवार अधिकारियों द्वारा तरोड़ा बुजुर्ग पहुंचकर पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की जांच की गई। जांच टीम में एसआर नागले, एम डी सोलंकी एवं नीरज डेहरिया उपयंत्री शामिल थे। अधिकारियों द्वारा पूरे दिन पंचायत द्वारा निर्मित सड़क एवं आंगनवाड़ी सहित अन्य कार्योंे की जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो