scriptपति करता था पत्नी के चरित्र पर संदेह चाकू की कर दी हत्या | Husband used to doubt the character of the wife, knife killed | Patrika News

पति करता था पत्नी के चरित्र पर संदेह चाकू की कर दी हत्या

locationबेतुलPublished: Jun 15, 2019 09:40:35 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

पुलिस के मुताबिक ग्राम रानीडोंगरी निवासी ४० वर्षीय सत्या वसदेवा की पत्नी काम के लिए जाती थी। जिससे सत्या को अपने पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था।

Knife attack

Knife attack


आमला। चरित्र संदेह में एक पति ने चाकू से हमला कर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक ग्राम रानीडोंगरी निवासी ४० वर्षीय सत्या वसदेवा की पत्नी काम के लिए जाती थी। जिससे सत्या को अपने पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था। पति और पत्नी के बीच शुक्रवार रात में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पत्नी गांव में एक परिचित के यहां जा रही थी जो कि दोनों के बीच विवाद सुलझाता था। सत्या को उसकी पत्नी रास्ते में ही मिल गई। सत्या ने चाकू से उस पर कई वार कर दिए। घायल करने के बाद पत्नी को अपने ही कंधे पर उठाकर ला रहा था। गांव वालों ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया तो सत्या पत्नी को छोड़कर भाग गया। पत्नी की कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आमला टीआई एसएन मुकाती ने बताया कि पति ने पत्नी की चरित्र संदेह में हत्या की है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विधायक ने की कड़ी कार्रवाई की मांग।
भैंसदेही। शराब ठेकेदार के आदमियों द्वारा शुक्रवार बस स्टैंड पर दुकानदार और उसके परिजनों से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मारपीट का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वाायरल हो रहा है। पीडि़त
जितेंद्र पिता कृष्णकांत मालवीय की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजू पिता रामा इंगले हिवरखेड़ मुलताई, शिव किशोर रामा इंगले मुलताई, विजय पिता शिव चरण छिंदवाड़ा ,सतेंद्रन पिता अंबिका प्रसाद गौतमा कॉलोनी भैंसदेही अभिनव शिवहरे,मोनू शिवहरे एवअन्य के विरुद्ध धारा 147 148 149 451 294 223 506 427 भादवि के अधीन मामला पंजीकृत किया है। वही भैंसदेही पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभिनव की गिरफ्तारी नहंी हो सकी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने आरोपियों को जेल दिया है। घटना को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष्ज्ञ देवी सिंह ठाकुर ने बताया कि बस स्टैंड से पुलिस सहायता केंद्र मात्र 50 मीटर की दूरी पर होने के बाद भी पुलिस घटना को रोकने में नाकाम रही। पुलिस के लिए यह शर्मसार करने वाला मामला है। विधायक धरमु सिंग सिरसाम ने थाना प्रभारी से चर्चा कर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है

ट्रेंडिंग वीडियो