शिवराज सोचते हैं कि ऐसा करके जनता को फिर से मूर्ख बनाएंगे, लेकिन मप्र की जनता पर विश्वास है कि वह सच्चाई का साथ देगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सुबह ११ बजे हेलीकाप्टर से बैतूल पहुंचे।
कमलनाथ के साथ बैतूल विधायक निलय डागा भी हेलीकॉप्टर से आए। हेलीपेड से उतरकर सीधे आदिवासी नेता रामू टेकाम के विवाह में चक्कर रोड स्थित मैरिज लॉन पहुंचे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। उनके परिजनों से मिले। इसके बाद वापस रवाना हो गए। पहले कमलनाथ का कार्यक्रम 40 मिनट का तय था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए विवाह स्थल पर कमलनाथ महज 10 मिनट ही रुक सके और रवाना हो गए।
आज बैतूल जिले में कांग्रेस नेता श्री रामू टेकाम के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर परिवार को शुभकामनाएँ व वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। pic.twitter.com/8qPnDNoJsT
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 24, 2022
पूर्व सीएम कमलनाथ के अलावा कई जिलों के कांग्रेस विधायक और सांसद भी इस विवाह समारोह में शामिल हुए। पुलिस ग्राउंड पर बने हेलीपेड से विवाह स्थल तक कमलनाथ को विधायक निलय डागा ने स्वयं गाड़ी चलाकर लेकर गए और वापस लाकर भी छोड़ा। विधायक निलय डागा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, अरुण गोठी, अनुराग मिश्रा सहित विधायक उपस्थित रहे।