scriptतेंदुए ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत | Leopard hunts cow, villagers panic | Patrika News

तेंदुए ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

locationबेतुलPublished: Mar 30, 2020 09:49:45 pm

Submitted by:

yashwant janoriya

सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

बैतूल. मोर्शी रेंज की सालबर्डी सर्किल के ग्राम अमराई में शनिवार रात को तेंदुए ने गाय का शिकार कर लिया। तेंदुए द्वारा गाय का शिकार किए जाने से ग्रामिणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि ग्राम से सटे एक किसान के खलिहान में बंधे पशुओं के झुंड पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिसमें तेंदुए द्वारा एक गाय का शिकार भी किया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को खलिहान के पास तेंदुआ के पगमार्क मिले है। सालबर्डी पंचायत के अंतर्गत आने वाले वन ग्राम अमराई में तेजीलाल इवने का खलिहान गाँव से सटा है। तेजीलाल ने बताया कि उन्होंने अपने मवेशियों को रात्रि में खलिहान में बंधे थे। तेंदुए द्वारा गाय का शिकार कर लिया है। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

एसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप
बैतूल. शहर की गोठी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में पदस्थ एक एसआई पर पचास हजार रुपए की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला रविवार शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंची थी।
महिला का कहना है कि उसके देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथ मारपीट कर उसे जबदस्ती हत्या का आरोपी बनाया गया है। पीडि़त महिला प्रीति रैकवार निवासी गोठी कॉलोनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका देवर गोल्डी उर्फ विजेंद्र रैकवार इस समय पुलिस कस्टडी में है। कोतवाली एसआई कपिल सौराष्ट्र द्वारा मेरे घर आकर मुझे तथा मेरे परिवार वालों को परेशान कर रहे हैं। मुझसे ५० हजार रुपए की मांग की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त रस्सी लाने की बात कही जा रही है। व्यक्ति रुप से थाने में मिलने के लिए कहा जा रहा है। रुपए नहीं देने पर हम लोगों को भी मामले में फंसा देने की बात कह रहे हैं। रोजाना वे घर पर आकर परेशान करते हैं। महिला का कहना था कि देवर के साथ थाने में मारपीट कर उसे हत्या करने की बात कबूल करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीडि़त महिला ने एसआई के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि गोल्डी हत्या का आरोपी है। अभी पुलिस रिमांड पर है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है,जिसको लेकर परिजनों के द्वारा इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर बापू सिंह की हत्या की थी। यह रस्सी भी जब्त कर ली गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो