scriptगरज-चमक के साथ हुई हल्की बारिश | Light rain accompanied with thunderstorm | Patrika News

गरज-चमक के साथ हुई हल्की बारिश

locationबेतुलPublished: May 11, 2019 07:45:41 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और बादल गरजने लगे। लोगों को लगा अब अच्छी बारिश होगी,लेकिन हल्की बारिश ही हुई।

thunderstorm

thunderstorm

बैतूल। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और बादल गरजने लगे। लोगों को लगा अब अच्छी बारिश होगी,लेकिन हल्की बारिश ही हुई। बारिश से सड़कें भीग गई। वही शहर के ही कुछ क्षेत्रों में सिर्फ बंूदा-बांदी हुई। दिन भर सूर्य देवता की आंख मिचौली चलते रहे। कभी सूर्य देवता बादलों की ओट में छिप गए तो कभी बाहर आ गए। तेज हवा और बदली छाई रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने १५ मई तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
अप्रेल माह के अंतिम दिनों में गर्मी ने अपना असर दिखाया। अधिकतम तापमान ४४ डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया। मई माह के शुरुआती दिनों में भी तापमान ठीकठाक रहा। लेकिन पिछले तीन दिनों मौसम बलदने के बाद आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिससे तापमान में भी कमी है। अधिकतम तापमान ४० डिग्री पहुंचने से लोगों ने गर्मी से भी राहत की सांस ली है। शनिवार सुबह भी अचानक मौसम में परितर्वन के बाद आसमान में बादल छा गए। बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश होने से सड़कें भीग गई। इसके बाद बारिश बंद हो गई। इधर दोपहर और शाम को धूप खिली रही। बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पहले जहां तापमान ४४ डिग्र चल रहा था। उसमें चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
हल्की बारिश की संभावना
छिंदवाड़ा के मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक पराडकर द्वारा आगामी पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके तहत अगले १२० घंटों के दौरान (११ मई से १५ मई तक) अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल एवं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान ४१ से ४२ डिग्री सेंटीग्रेट एवं न्यूनतम तापमान २४ से २६ डिग्री सेंटीग्रेट रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम सापेक्षित आद्र्रता ४५ से ५३ प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता २० से २४ प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम दिशाओं में चलने एवं हवा की गति १४ से १७ किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो