scriptफिल्मी स्टाइल में बंदूक की नोंक पर लूट का प्रयास | Loot attempt at gunpoint in film style | Patrika News

फिल्मी स्टाइल में बंदूक की नोंक पर लूट का प्रयास

locationबेतुलPublished: Dec 29, 2018 12:20:27 pm

Submitted by:

pradeep sahu

भाजपा युवा मोर्चा आमला मंडल अध्यक्ष का है पेट्रोल पंप

robbery

बंदूक की नोंक पर लूट का प्रयास, रास्ते में बैग, बाइक और बंदूक छोड़कर फरार

बैतूल. आमला से बोरदेही रोड पर ग्राम रतेड़ाकला में गुरुवार रात नकाबपोश दो लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर बंदूक की नोंक पर लूट का प्रयास किया। यहां सफल नहीं हो सके तो रास्ते में पिकअप चालक से लूट की। पिकअप के मालिक ने लुटेरों को घेरा तो लूट का बैग, बंदूक और बाइक छोड़कर फरार हो गए। भाजपा युवा मोर्चा आमला के मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप पर नकाबपोश दो युवक बाइक से रात साढ़े आठ बजे के लगभग पहुंचे। इस दौरान पंप पर दो सेल्समैन महादेव यादव और मनीष यादव मौजूद थे। एक लुटेरे ने पंप के कर्मचारी पर बंदूक अड़ा दिया और पैसे देने के लिए कहा। कर्मचारियों से कहा कि जल्दी नीचे बैठ जाए, पैसे नहीं दिए तो गोली मार देंगे। पंप ही ड्राज आदि की तलाशी ली। लुटेरों को कुछ नहीं मिला तो कर्मचारियों के पास रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में जरुरी दस्तावेज, चेक आदि रखे हुए थे। पंप पर लुटेरे लगभग तीन मिनट रहे। इस दौरान कोई पंप पर पेट्रोल-डीजल भरवाने नहीं आया। लुटेरों के भागते ही मनीष ने इसकी सूचना दी और फिर पुलिस को फोन लगाया। लुटेरों का पंप के ही एक कर्मचारी महादेव यादव ने पांच किमी तक पीछा किया। लुटेरे जब नहीं दिखाई तो फिर वापस आ गए। मौके पर पुलिस भी २० मिनट में पहुंच गई थी। पुलिस के हाथों में लुटेरे नहीं आ सके। यादव ने बताया कि घटना के दौरान दोनों लुटेरे पंप के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। यादव ने बताया कि कुछ देर पहले ही कर्मचारियों की शिफ्ट चेंज हुई थी। जिसकी वजह से पंप पर केस नहीं था। आमला पुलिस थाना प्रभारी एसएस चौहान ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे संदिग्ध लोगों पर दबिश दी जा रही है।
आधा घंटे पहले आकर डलवाया पेट्रोल –पंप संचालक यादव ने बताया कि दोनों ही लुटेरों ने आधा घंटे पहले ही पंप पर आकर पेट्रोल डलवाया था। आरोपियों ने पहले पंप पर रेकी की थी। सीसीटीवी कैमरे में घटना से आधा घंटे पहले भी दोनों दिखाई दे रहे हैं। उस समय भी चेहरे पर नकाब लगा था। यादव ने बताया कि एक युवक द्वारा बिहारी भाषा में कहा जा जा रहा था। दूसरा युवक लोकल निवासी ही है।
पिकअप चालक से की लूट – बाइक सवार लुटेरों ने भागने के दौरान ही पिकअप चालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। चालक को बंदूक दिखाकर पांच हजार रुपए लूटे और आगे बढ़ गए। चालक ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। मालिक ने बाइक सवार युवकों को आमला से खामापुर रोड पर एयर फोर्स के पंप के पास कार रास्ते में खड़ी कर रोक लिया। बाइक सवार दोनों युवक चकमा देकर फरार हो गए। युवक जंगल के रास्ते भागने में सफल हो गए लेकिन मौके पर बंदूक, बैग और बाइक छोड़कर फरार हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो