scriptपढ़े, माचना डैम पहली बार हुआ ओवर फ्लो | Machna Dam first flow over | Patrika News

पढ़े, माचना डैम पहली बार हुआ ओवर फ्लो

locationबेतुलPublished: Aug 08, 2019 09:30:36 pm

Submitted by:

Devendra Karande

जिले में बारिश का आंकड़ा अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते चौबीस घंटों से जारी बारिश की वजह से पिछले साल से ६ इंच अधिक बारिश अभी तक दर्ज की जा चुकी हैं।

rain

rain

बैतूल। जिले में बारिश का आंकड़ा अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते चौबीस घंटों से जारी बारिश की वजह से पिछले साल से ६ इंच अधिक बारिश अभी तक दर्ज की जा चुकी हैं। पिछले साल जहां अभी तक ३४८ मिमी बारिश जिले में हुई थी। वहीं इस साल बारिश का आंकड़ा ५०६ मिमी से ऊपर पहुंच गया है। जिले की कुल औसत बारिश १०८४मिमी है। जिसमें से ५०६ मिमी से ऊपर बारिश हो चुकी हैं। अब ५०० मिमी बारिश की दरकार है। बारिश के चलते नदी-नाले सभी ऊफान पर चल रहे हैं।बुधवार शाम को पहली बार माचना डैम ओवर फ्लो हो गया। डैम से दो फीट ऊपर से पानी बह रहा था। बीते चौबीस घंटों से जारी बारिश की वजह से गुरुवार को माचना डैम के गेटों में पेड़ एवं झाडिय़ां फंस जाने के कारण सात गेटों से पानी की निकासी अवरूद्ध हो गई थी। नगपालिका द्वारा कर्मचारियों को भेजा गया लेकिन बारिश के चलते कोई भी डैम में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बताया गया कि बाढ़ की वजह से पेड़, पौधे बड़ी संख्या में बहकर गेट में आकर फंस गए हैं। जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश थमने के बाद ही गेट में मौजूद कचरे को हटाने का काम हो सकेगा। बारिश की वजह से माचना डैम में चल रहा निर्माण कार्य भी अधर में लटक गया है।
सुबह से जारी रही बारिश शाम को मिली राहत
शहर में बारिश का दौर सुबह सात बजे से जारी था। जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। बारिश के चलते जनजीवन भी असामान्य हो गया है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों में भी ऊफान आ गया है। माचना नदी भी आज ऊफान पर रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो