scriptझमाझम बारिश के बाद छह डिग्री नीचे आया अधिकतम तापमान | Maximum temperature came down to six degrees after Jhajjham rain | Patrika News

झमाझम बारिश के बाद छह डिग्री नीचे आया अधिकतम तापमान

locationबेतुलPublished: Jul 04, 2019 10:37:13 pm

Submitted by:

rakesh malviya

गुरुवार को जिले में २७.३ मिमी बारिश दर्ज

patrika

patrika

बैतूल. पिछले दो दिनों से जारी झमाझम बारिश का दौर गुरूवार को दिन भर जारी रहा। लगातार बारिश के चलते बोवनी पर भी ब्रेक लग गया है। चौबीस घंटों के दौरान जिले में औसत बारिश २७.३ मिमी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश भैंसदेही में ६०.६ मिमी रिकार्ड की गई। वहीं सबसे कम प्रभात पट्टन में ७.२ मिमी दर्ज की गई। बैतूल में ५१.६ मिमी बारिश दर्ज की गई। बताया गया कि मंगलवार देर रात से जिले में तेज बारिश के साथ ही मानसून जिले भर में सक्रिय हो गया है। जिले में अभी तक १२४.२ मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी हैं जबकि पिछले साल अभी तक १४८.१ मिमी बारिश हो चुकी थी।
छह डिग्री नीचे लुढक़ा पारा
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज आई है। तापमान ६ डिग्री से अधिक नीचे गिर गया है। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। एक जुलाई को अधिकतम तापमान ३१ डिग्री दर्ज किया गया था, जो तीन दिनों में ६.५ डिग्री कम होने के साथ ही गुरूवार को २५.५ तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी १९ डिग्री तक पहुंच गया है।
२ लाख ३० हजार हेक्टेयर में बोवनी पूरी हुई
बारिश के बाद में किसान बोनी में पूरी तरह से जुट गई है। अभी जिले में २ लाख ३० हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी का कार्य पूरा हो गया है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के किसानों की बोनी का कार्य में ब्रेक लग गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक जिले में ६० प्रतिशत बोनी का कार्य पूरा हो गया है। ४० प्रतिशत बोनी होना शेष है।
जिले में हुई बारिश पर एक नजर
ब्लॉक दैनिक (मिमी)
बैतूल ५१.६
घोड़ाडोंगरी १८.२
चिचोली २९.४
शाहपुर १५.६
मुलताई ९.०
प्रभातपट्टन ७.२
आमला १६.०
भैंसदेही ६०.६
आठनेर २८.३
भीमपुर ३७.०
औसत वर्षा २७.३
(नोट: बारिश के आंकड़े मिमी में दर्ज है। जिले में अभी तक१२४.२ मिमी बारिश दर्ज हो चुकी हैं।)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो