धाराखोह नदी के बैराज में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत
घोड़ाडोंगरी. नगर के बाजारढाना में धाराखोह नदी के बैराज में शुक्रवार को डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांढरा गांव निवासी डिमु इवने (50) निवासी पांढरा का शव बाजारढाना में धाराखोह नदी के बैराज में मिला है। आशंका है कि वह नशे में घोड़ाडोंगरी से पांढरा जा रहा था। इसी दौरान बैराज से उसका पैर फिसला और वह नदी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। डिमु घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर आटा चक्की चलाता था। रोजाना वह पांढरा से घोड़ाडोंगरी आना-जाना करता था। अक्सर शाम को व शराब पीकर ही घर जाता था। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि डिमु इवने घोड़ाडोंगरी से पांढरा जा रहा था। बैराज पर उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया।